
पहलगाम हमले के बाद सेना का एक्शन, अबतक ब्लास्ट से उड़ाए 7 आतंकियों के घर
AajTak
पहलगाम हमले के बाद सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ़ अभियान तेज कर दिया है. कुपवाड़ा में आतंकवादी फारूक अहमद का घर सेना ने आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया, जो पाकिस्तान भाग चुका है. एक अन्य कार्रवाई में लश्कर से जुड़े आतंकवादी अदनान शाफी का घर भी ध्वस्त किया गया. अब तक विभिन्न आतंकी संगठनों से जुड़े दहशतगर्दों के सात घरों को जमींदोज कर दिया गया है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











