
पहलगाम में मारे गए नेवी अफसर के नाम पर शेयर हो रहा था ये वीडियो, अब एक कपल ने बताया- ये हमारा है!
AajTak
Pahalgam Videos: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नौसेना ऑफिसर लेफ्टिनेंट विनय नारवाल के नाम से शेयर हो रहा वीडियो किसी और कपल का है, जिसकी खुद कपल ने सच्चाई बताई है.
पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नारवाल और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. हमले के वक्त की कुछ तस्वीरों के अलावा लेफ्टिनेंट विनय की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है. दरअसल, कुछ दिन पहले ही विनय की शादी हुई थी, जिसके बाद वे कश्मीर गए थे. इसी बीच, एक वीडियो भी शेयर हो रहा है, जिसमें एक कपल डांस करते नजर आ रहा है.
इस वीडियो के लिए कहा जा रहा है कि ये वीडियो विनय और उनकी पत्नी का है, जो उन्होंने हमले से कुछ देर पहले बनाया था. हालांकि, अब एक कपल ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है और बताया है कि ये वीडियो विनय और उनकी पत्नी का नहीं है बल्कि उनका है. उनका कहना है कि उनके पर्सनल वीडियो को विनय के नाम से शेयर किया जा रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है.
ऑफिसर के परिवार ने भी वीडियो में किए गए दावे से इंकार किया है. साथ ही वो कपल भी सामने आया है, जिसका ये वीडियो है. कपल का कहना है कि हमारे वीडियो का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. बता दें कि आशीष सहरावत और यशिका शर्मा ने खुद को क्लिप में मौजूद कपल बताया है.
भारतीय रेलवे में काम करने वाले सहरावत ने पुष्टि की है कि वीडियो 14 अप्रैल को कश्मीर में उनकी छुट्टियों के दौरान रिकॉर्ड किया गया था. कपल ने मंगलवार को ये वीडियो शेयर किया था, लेकिन ये वायरल हो गया तो कपल ने वीडियो हटा लिया. उन्होंने बताया कि हमले वाली जगह से वीडियो पोस्ट करने पर हमें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा, इसलिए हमने इसे हटा लिया.
साथ ही उन्होंने बताया है हमारी उस परिवार के लिए संवेदनाएं हैं और लेकिन इस वीडियो को शेयर ना करें और इस वीडियो को रिपोर्ट करें.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











