
पश्चिम बंगाल में पीछे छूटा राष्ट्रवाद, ममता ने मोदी पर लगाया ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति का इल्जाम
AajTak
पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद ममता बनर्जी ने ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. ममता बनर्जी ने मोदी पर पश्चिम बंगाल की महिलाओं के अपमान का इल्जाम लगाते हुए लाइव डिबेट और आज ही चुनाव करा डालने की चुनौती दे डाली है.
ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति शुरू हो गई है. राष्ट्रवाद लगता है, बहुत जल्दी पीछे छूटने वाला है. नजदीक तो बिहार विधानसभा का चुनाव है, लेकिन चुनावी माहौल पश्चिम बंगाल में बनने लगा है. राजस्थान और गुजरात के बाद बिहार पहुंचने से पहले पश्चिम बंगाल में जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली खत्म हुई - ममता बनर्जी ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर धावा बोल दिया. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर राजनीतिक होली खेलने का आरोप लगाया है - और लाइव डिबेट से लेकर आज ही पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव करा लेने की चुनौती दे डाली है. पश्चिम बंगाल में अभी से एक साल बाद 2026 में विधानसभा के होने वाले हैं.
बंगाल में मोदी और ममता आमने सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार की सभा में ममता बनर्जी को मुर्शिदाबाद हिंसा के लिए तो घेरा ही, पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के साथ ही विकास में पिछड़ जाने का भी इल्जाम लगाया. सीधे सीधे तो नहीं, लेकिन अपनी स्टाइल में मोदी लोगों को यही समझा रहे थे कि जब तक डबल इंजन की सरकार पश्चिम बंगाल में नहीं आती, वहां कुछ भी नहीं होने वाला. प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान भारत स्कीम का फायदा भी बंगाल के लोगों को न मिलने का आरोप लगाया, और शिक्षक घोटाले का भी जिक्र किया.
वैसे तो मोदी का पूरा भाषण ही ममता बनर्जी के खिलाफ आक्रामक था, लेकिन उनको सबसे ज्यादा बुरा लगा पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन सिंदूर के जिक्र का - जिसे लेकर ममता बनर्जी ने इल्जाम लगाया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की महिलाओं का अपमान किया है.
बीजेपी की सार्वजनिक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने जो बर्बरता की… उसके बाद पश्चिम बंगाल में भी बहुत गुस्सा था… आपके भीतर जो आक्रोश था, आपका जो गुस्सा था, उसको मैं भली-भांति समझता था… आतंकवादियों ने हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने का दुस्साहस किया… हमारी सेना ने उनको सिंदूर की शक्ति का अहसास करा दिया.
प्रधानमंत्री मोदी का कहना था, हमने आतंक के उन ठिकानों को तबाह किया, जिसकी पाकिस्तान ने कल्पना तक नहीं की थी… आतंक को पालने वाले पाकिस्तान के पास दुनिया को देने के लिए कुछ भी पॉजिटिव नहीं है... जब से वो अस्तित्व में आये हैं, तब से सिर्फ आतंक को पाला है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








