
पश्चिम बंगाल: जमीन बेची तो पिता ने लगाई फटकार, बेटे ने गला घोंटकर मार डाला
AajTak
मालदा के नजीरपुर में जमीन के विवाद को लेकर बेटे ने पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर वहां से फरार हो गया. आरोपी के बड़े भाई ने पुलिस में इसकी सूचना दी और छोटे भाई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पश्चिम बंगाल के मालदा में जमीन के विवाद को लेकर बेटे ने पिता की गला घोंटकर हत्या कर डाली. मामला मालदा के माणिकचक थाना क्षेत्र के नजीरपुर के हरिपुर इलाके का है. मृतक के बड़े बेटे ने आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के मुताबिक, 65 वर्षीय सत्यनारायण मंडल हरिपुर में अपने दो बेटों के साथ रहता था. बड़े बेटे सुजीत मंडल ने बताया कि उसके छोटे भाई अशोक मंडल ने परिवार को बिना बताए धोखे से पिता की 4 बीघा जमीन को बेच दिया. जब पिता ने इसे लेकर उसे डांटा तो उसने गुस्से में आकर उनका गला घोंटकर उन्हें मार डाला. फिर लहां से फरार हो गया. इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
आरोपी ने किया गुनाह कबूल पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलते ही उनकी एक टीम मौके पर पहुंची. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. वहीं, मृतक के बड़े बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया.
(मालदा से मिल्टन पॉल की रिपोर्ट)

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











