
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पंचायत सदस्य के बेटे की हत्या, इलाके में तनाव
AajTak
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पंचायत सदस्य के बेटे की हत्या कर दी गई जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया. रिपोर्ट के मुताबिक पंचायत सदस्य का बेटा जब चाय की दुकान पर बैठा हुआ था उसी दौरान वहां बदमाश पहुंच गए और धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पंचायत सदस्य के बेटे की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. खरग्राम थाना क्षेत्र के रूहीग्राम में पंचायत सदस्य के बेटे का कत्ल किया गया है.
मृतक का नाम हुमायूं कबीर खमारू है जिसकी उम्र 36 साल थी. मृतक पंचायत सदस्य (कांग्रेस) सनोवरा बीबी का पुत्र था. बताया जा रहा है कि यह हत्या कांडी अनुमंडल पंचायत बोर्ड गठन के पहले दिन हुई.
बता दें कि बुधवार को ही शाडोल पंचायत के बोर्ड का गठन हुआ था और शाम को एक विजय जुलूस निकाला गया था. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जुलूस के बाद पंचायत सदस्य का बेटा कबीर खमारू गांव की एक चाय दुकान पर बैठा हुआ था.
बताया जा रहा है कि बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने अचानक उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया. इसके बाद पंचायत सदस्य के बेटे कबीर खमारू को खारग्राम ग्रामीण अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत और गंभीर हो गई.
इसके बाद उसे मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि 8 जून को नामांकन दाखिल करने के पहले दिन भी एक युवक की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने हत्या के इस मामले में जांच शुरू कर दी है. हालांकि घटना के बाद से इलाके में तनाव फैल गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










