
'पश्चिम की वैक्सीन हमें कोरोना से बचा लेगी' सोचना बेवकूफी, नोबेल विजेताओं ने सुझाए उपाय
AajTak
कोरोना वायरस महामारी पिछले कुछ दिनों से भारत में हाहाकार मचा रही है. इसके साथ ही देश में टीकाकरण की प्रक्रिया भी तेज हुई है. इस बीच नोबेल पुरस्कार विजेता इकोनॉमिस्ट्स ने चेतावनी दी है कि अगर दुनिया को लगता है कि वैक्सीन से कोरोना के म्युटेशन्स से छुटकारा मिल जाएगा, तो ये बहुत बड़ी बेवकूफी होगी.
डॉक्टर अभिजीत बनर्जी और उनकी फ्रेंच इकोनॉमिस्ट पत्नी डॉक्टर इस्थर डुफलो ने न्यूयॉर्क टाइम्स में एक ओपिनियन आर्टिकल में कहा है कि दुनिया भर के लीडर्स और वैज्ञानिकों को कोरोना वैरिएंट्स को काफी गंभीरता से लेना चाहिए और इनसे निपटने के लिए बूस्टर शॉट्स, नए वैक्सीन्स और मास्क को लेकर तैयारियां करनी चाहिए. इसके अलावा लॉकडाउन को लेकर रणनीति भी जरूरी है.
डॉक्टर बनर्जी और डुफलो का दावा है कि बेहतर वैक्सीन के रोलआउट होने के बावजूद ये पूरी तरह से नहीं कहा जा सकता है कि वैक्सीन्स हमें बचा ही लेंगी. इसलिए सरकारों को नेशनल स्तर पर रणनीति बनाने की जरूरत है. खासतौर पर यूरोप और अमेरिका को भारत की त्रासदी से सबक लेना चाहिए.
More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












