
'पश्चिम एशिया का मैप दोबारा बनेगा, क्या बकवास है...' इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी
AajTak
जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने भारत में कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच जॉर्डन तटस्थ है और क्षेत्रीय देशों की संप्रभुता का सम्मान होना चाहिए. उन्होंने नक्शा दोबारा खींचने की चर्चाओं को बकवास करार दिया.
भारत में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने साफ कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के मामले में जॉर्डन तटस्थ है. उनका कहना था कि क्षेत्र के हर देश की संप्रभुता का सम्मान किया जाना चाहिए. इस दौरान उन्होंनेपश्चिम एशिया का नक्शा दोबारा खींचने की चर्चाओं को “बकवास” बताते हुए खारिज कर दिया. जॉर्डन के राजदूत नई दिल्ली में आयोजित इंडिया टुडे कॉनक्लेव 2026 में शिरकत करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने सवालों के जवाब दिए.
सिर्फ बातचीत से आएगी स्थिरता यूसुफ अब्दुल गनी ने शुक्रवार को कहा कि कुछ देश ऐसे व्यवहार करते हैं मानो वे 'कानून से ऊपर" हों. उन्होंने जोर देकर कहा कि पश्चिम एशिया में स्थायी स्थिरता केवल संवाद और शांतिपूर्ण वार्ताओं के जरिए ही संभव है. अब्दुल गनी ने युद्ध को लेकर चेतावनी देते हुए कहा कि दी कि संघर्ष केवल पीड़ा और अस्थिरता लाता है. इसके कारण ऊर्जा आपूर्ति, वैश्विक व्यापार और क्षेत्र के देशों के बीच लोगों के आपसी संबंध भी प्रभावित होते हैं.
उन्होंने पश्चिम एशिया का नक्शा दोबारा खींचने की चर्चाओं को “बकवास” बताते हुए खारिज कर दिया. उनका कहना था कि क्षेत्र के हर देश की संप्रभुता का सम्मान किया जाना चाहिए.
अब्दुल गनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि युद्ध के बाद ईरान का नक्शा बदल सकता है. साथ ही तथाकथित “ग्रेटर इज़राइल” परियोजना को लेकर चल रही बहस पर भी उन्होंने चिंता जताई. उनका कहना था कि शासन परिवर्तन या सीमाएं बदलने की मांग अक्सर अस्थिरता को जन्म देती है.
जॉर्डन इस संघर्ष में है तटस्थ हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ईरान द्वारा अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करके इजरायल और खाड़ी देशों को निशाना बनाना सही नहीं है. जॉर्डन पहले से स्पष्ट है कि उसके एयर स्पेस का उपयोग किसी देश पर हमले के लिए इस्तेमाल नहीं होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि जॉर्डन इस संघर्ष में तटस्थ रुख बनाए हुए है और उसका मानना है कि शांतिपूर्ण वार्ता ही आगे बढ़ने का एकमात्र व्यवहारिक रास्ता है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








