
पवार परिवार में मिटीं सियासी दूरियां! संकट की घड़ी में भाभी सुनेत्रा का सहारा बनीं सुप्रिया सुले
AajTak
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार को एक विमान हादसे में निधन हो गया. इस दुर्घटना में दोनों पायलटों समेत कुल पांच लोगों की मौत हुई. गुरुवार को बारामती में अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया. सुप्रिया सुले पूरी तरह परिवार की जिम्मेदारी संभालती नजर आईं.
महाराष्ट्र के बारामती में जब ‘अजित दादा अमर रहें’ के नारे गूंज रहे थे, तब मंच पर एक टूटा हुआ लेकिन एकजुट परिवार दिखाई दिया. राजनीति की तमाम दूरियों के बावजूद शोक की इस घड़ी में पवार परिवार साथ खड़ा नजर आया. मंच पर जहां पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार गहरे सदमे में थीं, वहीं उनकी ननद और सांसद सुप्रिया सुले उनके लिए मजबूत सहारा बनकर खड़ी रहीं. संदेश साफ था- महाराष्ट्र की राजनीति में चाहे जितनी दरारें हों, परिवार पहले है.
दरअसल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार को एक विमान हादसे में निधन हो गया. इस दुर्घटना में दोनों पायलटों समेत कुल पांच लोगों की मौत हुई. अजित पवार बारामती में जिला परिषद चुनावों से पहले जनसभाओं में हिस्सा लेने जा रहे थे. 67 वर्षीय अजित पवार का अचानक जाना न सिर्फ महाराष्ट्र, बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ा झटका है. गुरुवार को बारामती में अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया.
दुख की घड़ी में सहारा बनीं सुप्रिया
इस दौरान सुप्रिया सुले पूरी तरह परिवार की जिम्मेदारी संभालती नजर आईं. वह अपने चचेरे भाई अजित पवार के अंतिम संस्कार की तैयारियों की निगरानी करती दिखीं. इससे पहले बुधवार को भी अस्पताल में वही दृश्य देखने को मिला, जब सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार और उनके दोनों बेटों पार्थ और जय पवार के साथ शव की पहचान के लिए पहुंचीं. सुनेत्रा पवार अपने पति को अचानक खोने के सदमे में बेहद टूट चुकी थीं. सुप्रिया सुले ने उनकी चाल से चाल मिलाई, कंधे पर हाथ रखा और अस्पताल के गेट पर खुद भी फूट-फूट कर रो पड़ीं.
इन तस्वीरों ने पवार परिवार के भीतर चले आ रहे राजनीतिक मतभेदों को पीछे छोड़ दिया. यह दृश्य राजनीति का नहीं, बल्कि एक महिला के अपने करीबी को खोने के दर्द का था. पवार परिवार के मुखिया और सुप्रिया सुले के पिता शरद पवार भी भावुक दिखे. उन्होंने अजित पवार की मौत को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लगाए गए साजिश के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस दुखद घटना को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए. उनका संदेश भी साफ था परिवार से ऊपर कोई राजनीतिक मतभेद नहीं.
राजनीति पर भारी पड़ा पारिवारिक प्रेम

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











