
पवार को UPA चीफ बनाने के राउत के बयान से कांग्रेस नाराज, CM उद्धव से की शिकायत
AajTak
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि संजय राउत शिवसेना के सांसद हैं, शिवसेना यूपीए की सदस्य नहीं है, वह एनसीपी के सांसद नहीं बने हैं, हमने सीएम (उद्धव ठाकरे) से कहा है कि इस तरह के बयान गलत हैं.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) चीफ शरद पवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) का अध्यक्ष बनाने की सिफारिश करना शिवसेना नेता संजय राउत को भारी पड़ सकता है. संजय राउत के बयान से कांग्रेस खफा है और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से शिकायत की है. महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि संजय राउत शिवसेना के सांसद हैं, शिवसेना यूपीए की सदस्य नहीं है, वह एनसीपी के सांसद नहीं बने हैं, हमने सीएम (उद्धव ठाकरे) से कहा है कि इस तरह के बयान गलत हैं और उन्हें यह बताना चाहिए, सीएम ने कहा कि वह इस पर चर्चा करेंगे.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









