
पवन सिंह ने पत्नी को घर में घुसने से रोका, बुलाई पुलिस, रोती-बिलखती ज्योति ने लगाई मदद की गुहार
AajTak
पवन सिंह की निजी जिंदगी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है. उनकी पत्नी ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि पावर स्टार ने उन्हें घर में घुसने से रोक दिया है. वहीं उनके खिलाफ शिकायत तक दर्ज कराई है. पुलिस उन्हें थाने ले जाने आई है.
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ में भूचाल आ गया है. पत्नी ज्योति सिंह ने बीते दिन सूचना दी थी कि वो पति पवन सिंह से मिलने लखनऊ में उनके घर जाएंगी. लेकिन वो जब यहां पहुंचीं तो उनको ही सरप्राइज मिल गया. ज्योति का वेलकम करने के लिए वहां पुलिस मौजूद थी.
पवन ने ज्योति के खिलाफ की शिकायत
ज्योति ये देख सन्न रह गईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव करते हुए वहां की सच्चाई दिखाई. ज्योति ने वीडियो में बताया कि कैसे उनके पति पवन सिंह ने उनके खिलाफ FIR कराई है. ज्योति वीडियो रोती बिलखती दिखीं. उन्होंने इस दौरान जहर खाकर आत्महत्या करने तक की धमकी भी दे दी.
वीडियो में ज्योति बताती हैं- नमस्ते मैं हूं ज्योति सिंह और मैं अभी आ चुकी हूं पवन जी के घर पर. लेकिन उन्होंने हमारे खिलाफ पुलिस थाने में FIR की हुई है. मैं यहां आई थी क्योंकि आप लोगों ने बोला था कि भाभी आप जाइये देखते हैं कि कौन आपको वहां से निकालता है. आप उनकी पत्नी हैं.
ज्योति आगे सिसकते हुए पुलिस की ओर दिखाते हुए कहती हैं- उनकी पत्नी बनकर हम यहां पर आए थे और देख लीजिए ये लोग हमको थाने ले जाने आए हैं. अब आप जनता हैं, तो आप लोग फैसला करेंगे कि हमें न्याय कैसे मिलेगा.
थाने जाने से ज्योति का इनकार

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










