
पवन सिंह के बाद अब बाराबंकी से उपेंद्र रावत ने लौटाया BJP का टिकट, वायरल वीडियो के बाद निशाने पर थे
AajTak
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. एक कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद रावत ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है. कथित अश्लील वीडियो वायरल होने पर सांसद के प्रतिनिधि दिनेश चंद्र रावत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस को दी गई शिकायत में वीडियो को फर्जी और एडिटेड बताया गया है. पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है.
लोकसभा चुनाव से पहले पवन सिंह के बाद अब उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने बीजेपी का टिकट वापस लौटा दिया है. कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद रावत ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है. दरअसल, बीजेपी ने जो लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची शनिवार को जारी की थी, उसमें उपेन्द्र सिंह रावत को फिर से बाराबंकी से मैदान में उम्मीदवार बनाया गया था.
इस बीच सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद रावत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है और अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है. उन्होंने कहा, "मैं तब तक चुनाव नहीं लड़ूंगा जब तक निर्दोष साबित नहीं हो जाता.''
कथित अश्लील वीडियो वायरल होने पर सांसद के प्रतिनिधि दिनेश चंद्र रावत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस को दी गई शिकायत में वीडियो को फर्जी और एडिटेड बताया गया है. पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है.
वीडियो वायरल होने के संबंध में सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने बयान जारी किया था. उन्होंने कहा कि ये मेरा वीडियो नहीं है. यह फेक वीडियो है, जो AI पद्धति पर बनाया गया है. इसमें मेरा चेहरा लगा दिया गया है. ये 2022 और 2023 के सारे वीडियो है. मुझे बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया है. इससे मेरी छवि खराब करने की कोशिश की गई है. मैंने मुकदमा दर्ज करवा दिया है. जिन लोगों ने घिनौना कृत किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.
बता दें कि सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं. वीडियो को लेकर दावा किया गया कि ये वीडियो बीजेपी सांसद उपेंद्र सिंह रावत के हैं. इन कथित अश्लील वीडियो में विदेशी महिला नजर आ रही है. वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी सांसद रावत निशाने पर थे. इसके बाद से ही चर्चा थी कि पार्टी उनका टिकट काट सकती है.
वीडियो में तारीख भी दिख रही

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



