
पवन कल्याण Vs प्रकाश राज: 'सेक्युलरिजम म्यूचुअल होना चाहिए...', तिरुपति लड्डू विवाद पर भिड़े साउथ के दो सुपरस्टार
AajTak
तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलने वाले लड्डुओं के मिलावट भरे घी का मामला पूरे देश में लोगों को हैरान कर रहा है. इस मामले को लेकर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, तेलुगू फिल्म स्टार पवन कल्याण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा, तो उनकी बातों को जानेमाने एक्टर प्रकाश राज ने क्रिटिसाइज किया. अब पवन ने उन्हें जवाब दिया है.
तिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलने वाले लड्डुओं के मिलावट भरे घी का मामला सामने आने से पूरे देश में लोग शॉक्ड हैं. लड्डू के घी में चर्बी की मिलावट को लेकर साउथ के दो बड़े एक्टर्स पवन कल्याण और प्रकाश राज में भी जुबानी जंग शुरू हो गई है. इस मामले में जब आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, तेलुगू फिल्म स्टार पवन कल्याण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा, तो उनकी बातों को प्रकाश राज ने क्रिटिसाइज किया था. अब पवन ने इसका जवाब दिया है.
प्रकाश राज ने क्या कहा था? पवन कल्याण ने ये मामला सामने आने के बाद कहा था कि वो इससे बहुत आहत हैं. अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि शायद अब राष्ट्रीय स्तर पर एक 'सनातन धर्म रक्षण बोर्ड' बनाने का समय आ गया है जो पूरे भारत में मंदिरों से संबंधित मुद्दों पर नजर रखे.
पवन के इस बयान पर रिएक्ट करते हुए जानेमाने एक्टर प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'डियर पवन कल्याण, ये उस राज्य में हुआ है जहां आप उपमुख्यमंत्री हैं. प्लीज जांच कीजिए, दोषियों को ढूंढिए और कड़ी कार्रवाई कीजिए. आप इस मुद्दे को सेंसेशनल क्यों बना रहे हैं और इसे राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा क्यों बनाना चाहते हैं? देश में पहले ही बहुत सामुदायिक तनाव है (केंद्र में बैठे आपके दोस्तों की कृपा से).'
पवन कल्याण ने कहा 'सेक्युलरिजम म्यूचुअल होना चाहिए' प्रकाश राज की बात का जवाब देते हुए अब पवन कल्याण ने कहा है कि वो 'हिंदुत्व की पवित्रता और खाद्य पदार्थों में मिलावट' के बारे में बोल रहे हैं. ए.एन.आई. के अनुसार, पवन ने कहा, 'मुझे इन मामलों में क्यों नहीं बोलना चाहिए? मैं आपका सम्मान करता हूं प्रकाश राज, और जब बात सेकुलरिज्म की आती है, तो ये म्यूचुअल होना चाहिए. मुझे नहीं समझ आता कि आप मेरी आलोचना क्यों कर रहे हैं? क्या मैं सनातन धर्म पर अटैक के बारे में नहीं बोल सकता? प्रकाश को ये सबक सीख लेना चाहिए. फिल्म इंडस्ट्री या किसी को भी इस मुद्दे को हल्के में नहीं लेना चाहिए, मैं सनातन धर्म को लेकर बहुत सीरियस हूं.'
पवन ने आगे कहा कि उनके लिए सनातन धर्म सबसे महत्वपूर्ण है और इस मामले में हर हिंदू को जिम्मेदारी लेनी चाहिए. अपनी बात खत्म करते हुए पवन ने कहा, 'अगर किसी दूसरे धर्म में ऐसा होता तो बहुत बड़ा आंदोलन हो जाता.'
इससे पहले तेलुगू एक्टर विष्णु मंचू ने भी, पवन पर प्रकाश की सोशल मीडिया पोस्ट पर नाराजगी जताई थी. विष्णु ने कहा था, 'उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कड़ी जांच और एक्शन की मांग उठाई है ताकि ऐसी पवित्र परंपराओं की रक्षा हो सके. जब आप ये मुद्दा उठा रहे हैं तो ये सोचना चाहिए कि इसमें सामुदायिक रंग कहां घोला जा रहा है?'

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






