
पलक झपकते ही व्यापारी से लूट ले गए रुपयों से भरा बैग, सामने आया Video
AajTak
दिनदहाड़े लूट का यह पूरा मामला सीतापुर स्थित गल्ला मंडी के अंदर का है. गल्ला व्यापारी विनोद कुमार गुप्ता बैंक से 9 लाख रुपए रुपए निकाल कर मंडी स्थित अपनी दुकान पर वापस लौटा था. वहां पहले से मौजूद बाइक सवार दो बदमाशों ने विनोद से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए.
यूपी के सीतापुर में दिनदहाड़े व्यापारी से रुपयों से भार बैग लूट लिया गया. वह बैंक से रुपए निकालकर अपनी दुकान पर लौटा. घटना को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया है. घटना के बाद व्यापारी संघ ने जमकर हंगामा किया और बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है. वहीं लूट की यह पूरी घटना गल्ला मंडी के अंदर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
दरअसल, दिनदहाड़े लूट का यह पूरा मामला सीतापुर स्थित गल्ला मंडी के अंदर का है. गल्ला व्यापारी विनोद कुमार गुप्ता बैंक से 9 लाख रुपए रुपए निकाल कर मंडी स्थित अपनी दुकान पर वापस लौटा था. वहां पहले से मौजूद बाइक सवार दो बदमाशों ने विनोद से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए.
घटना का वीडियो आया सामने
घटना का जो वीडियो सामने आया है कि उसमें नजर आ रहा है कि बाइक सवार युवक व्यापारी से बैग छीनने के बाद तेजी से रफूचक्कर हो जाते हैं. गल्ला मंडी में मौजूद लोग उनके पीछे दौड़ते हैं, लेकिन पकड़ नहीं पाते हैं. तत्काल ही घटना की जानकारी पुलिस दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया है.
देखें वीडियो...
गल्ला मंडी गेट पर ताला जड़ व्यापारियों ने किया हंगामा

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










