
पर्यटकों का हुड़दंग-दबंगई के Video Viral, कुल्लू में बस ड्राइवर पर तानी रिवॉल्वर, शिमला में चलती थार पर हुआ स्टंट
AajTak
कुल्लू में एक पर्यटक की बस ड्राइवर से बहस हो गई. तो उसने रिवॉल्वर निकाली और बस ड्राइवर को धमकाने लगा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस का कहना है कि अबतक कोई शिकायत नहीं मिली है. मामले की गहराई से जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
हिमाचल प्रदेश से टूरिस्टों की दबंगई और हुड़दंग के दो मामले सामने आए हैं. इनमें कुल्लू में एक पर्यटक की बस ड्राइवर से बहस हो गई. तो उसने रिवॉल्वर निकाली और बस ड्राइवर को धमकाने लगा. यह देख मौके पर मौजूद सभी लोग घबरा गए. बताया जा रहा है कि सड़क तंग थी इस पर बस ड्राइवर कार चालक से तोड़ा पीछे हटने के लिए कहा. तो कार चालक आग बबूला हो गया और जेब से रिवॉल्वर निकालकर धमकाने लगा.
यह घटना कुल्लू के भुंतर-मणिकरण रोड की है. यहां टूरिस्ट पंजाब नंबर (PB-31Y-9990) की गाड़ी में घूमने आया था. यहां सड़क की चौड़ाई कम थी तो बस के ड्राइवर ने टूरिस्ट से अपनी गाड़ी पीछे करने के लिए कहा. इससे वह भड़क गया और उसने रिवॉल्वर निकाल ली. यह देख मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और सड़क पर जाम लग गया. किसी तरह से मामले को शांत कराया गाय. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पर्यटक ने बस ड्राइवर पर तानी रिवॉल्वर
इस घटना पर पुलिस का कहना है कि अबतक कोई शिकायत नहीं मिली है. मामले की गहराई से जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं शिमला में थार से स्टंट करते हुए युवक का वीडियो वायरल हुआ है. यह घटना 103 टनल की बताई जा रही है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने टूरिस्ट का 2500 हजार रुपये का चालान काटा है. बता दें, उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें राफ्टिंग गाइड पतवारों से पर्यटकों के बीच मारपीट हुई थी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









