परीक्षा पे चर्चा: एग्जाम प्रेशर में दिमाग हो जाता है ब्लैंक? विक्रांत-भूमि ने दिए मेमोरी शार्प करने के टिप्स!
AajTak
'परीक्षा पे चर्चा 2025' का छठा एपिसोड आज सुबह 10 बजे टेलीकास्ट किया गया. इस खास एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर छात्रों से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने क्रिएटिविटी विद पॉजिटिविटी यानी अपने काम के प्रति सकारात्मकता बनाए रखने और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के तरीकों पर बात की.

परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए दिए खास टिप्स विक्रांत मैसी और भूमि पेडनेकर ने परीक्षा के दबाव और जिंदगी से जुड़े अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए. दोनों ने अपने स्कूल के दिनों की यादें ताजा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने माता-पिता की उम्मीदों, परीक्षा के तनाव और निजी संघर्षों का सामना किया.
विक्रांत मैसी ने परीक्षा की तैयारी के दौरान नकारात्मकता से बचने के लिए एक दिलचस्प तरीका सुझाया. उन्होंने कहा कि मन में आने वाले सभी नकारात्मक विचारों को एक गुब्बारे में भरें और उसे उड़ने दें. इससे मन हल्का महसूस करेगा और सकारात्मकता बनी रहेगी.
देखें वीडियो
उन्होंने पॉवर ऑफ विज़ुअलाइजेशन पर भी जोर दिया. उन्होंने बताया कि किताबों को सिर्फ पढ़ना नहीं चाहिए, बल्कि उनके कांसेप्ट्स को विज़ुअलाइज करना चाहिए, ताकि पढ़ाई को समझना और याद रखना आसान हो जाए.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.