
परिवार, मुस्लिम, कांग्रेस... अखिलेश यादव ने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट से दिये ये 5 संदेश
AajTak
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनावों के लिए 16 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर एक साथ कई संदेश दे दिए हैं. सबसे मजबूत संदेश कांग्रेस और यादव जाति के लिए है.
समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने पहली लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है.समाजवादी पार्टी की इस सूची को देखकर 5 बातें क्लीयर हो रही हैं. इंडिया गठबंधन की बैठकों के बीच अखिलेश ने सपा कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी करके ये संदेश दिया है कि उन्हें चुनाव में सीट शेयरिंग अपने हिसाब से करनी है. कांग्रेस नाराज होती है तो हो जाए वो यूपी में कोई भाव नहीं देने वाले हैं. पहली बार एटा और फर्रूखाबाद की सीट से यादव प्रत्याशियों को टिकट नहीं दिया गया है. यादव के नाम पर केवल मुलायम परिवार के तीन लोगों को ऐसी सीट दी गई है जहां से समाजवादी पार्टी की जीत लगभग सुनिश्चित रहती है. मतलब साफ है कि परिवार सुरक्षित तो पार्टी सुरक्षित.
1- कांग्रेस को संदेश कि अपनी शर्तों पर ही करेंगे सीट शेयरिंग
अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में अपने 16 उम्मीदवारों का नाम घोषित करके यह जता दिया है कि उन्हें कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बिल्कुल भी परवाह नहीं है. इसके पहले भी बिना कांग्रेस की सलाह के समाजवादी पार्टी ने रालोद के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया था. उसके बाद एकतरफा कांग्रेस के लिए 11 सीटें ऑफर कर दी गईं. जाहिर है कि यह सब कांग्रेस को चिढ़ाने वाला ही अंदाज कहा जाएगा.यूपी में गठबंधन को लेकर अभी सस्पेंस बन रही रहा था कि अब अखिलेश यादव ने 16 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. इन 16 सीटों में करीब 3 सीटें ऐसी हैं जहां से कांग्रेस अपने उम्मीदवार घोषित कर सकती थी. फर्रूखाबाद -उन्नाव और अयोध्या से कांग्रेस अपने उम्मीदवार घोषित कर सकती थी. इन सीटों से कांग्रेस के प्रत्याशी हाल के दौर तक जीतते रहे हैं. उन्नाव से अनू टंडन कांग्रेस से एमपी रह चुकीं हैं. फर्रुखाबाद कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का गढ़ रह चुका है. अयोध्या से 2014 और 2019 के पहले कांग्रेस 2029 में कांग्रेस की सीट रही है.दरअसल इन तीनों सीटों से समाजवादी पार्टी का कोई ऐसा प्रत्याशी नहीं है जो जीतता हुआ नजर आ रहा हो या बहुत मजबूत स्थित में हो.
2-परिवार की सुरक्षा पार्टी से पहले
समाजवादी पार्टी 16 कैंडिडेट्स की लिस्ट में केवल तीन यादव प्रत्याशी हैं और वो तीनों मुलायम सिंह यादव के परिवार के हैं. सबसे बड़ी बात ये है कि इन तीनों के लिए उत्तर प्रदेश में ऐसी सुरक्षित सीट देखी गई है जहां से उनका जीतना सुनिश्चित हो सके. डिंपल यादव मैनपुरी से, अक्षय यादव फिरोजाबाद से और धर्मेंद यादव बदायूं से चुनाव लड़ेंगे. इन सीटों पर समाजवादी पार्टी के किसी कैंडिडेट की जीत किसी अन्य सीट के मुकाबले आसान है. घर के इन तीन महारथियों को टफ सीट से फाइट कराते तो ये संदेश जाता कि अखिलेश अपनी पार्टी से ऊपर परिवार को नहीं समझते हैं और परिवार के लोग पार्टी के लिए असेट साबित होते. मतलब साफ है कि बीजेपी को परिवारवाद का नारा लगाने का समाजवादी पार्टी ने एक और बहाना दे दिया है.
3-पहली लिस्ट में ब्राह्मण-ठाकुर -वैश्य गायब

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






