
परिवार खत्म, लेकिन मां की गोद का 'सुरक्षा कवच' नहीं भेद सके इजरायली रॉकेट!
AajTak
इजरायली रॉकेटों के हमले से दहशत है. जीवन बुरी तरह से प्रभावित है. चारों ओर मौत का सन्नाटा है
इजरायली रॉकेटों के हमले से गाजा पट्टी में दहशत है. जीवन बुरी तरह से प्रभावित है. चारों ओर मौत का सन्नाटा है, ऐसे में गाजा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिस पर शायद ही लोगों को यकीन हो. इजरायली हमले में जहां एक महिला और उसके चार बच्चों की मौत हो गई, वहीं इस महिला की गोद में पांच माह का बच्चा सुरक्षित मिला. ‘फानूस बनकर जिसकी हिफाजत खुदा करे, वो शमा क्या बुझे जिसे रोशन खुदा करे’ एक शायर का ये मशहूर शेर गाजा में पांच माह के उमर पर सटीक बैठता है. उमर के लिए उसकी मां की गोद सुरक्षा कवच बन गई. इजरायली हमले के बाद बचावकर्मियों ने पांच माह के मासूम को उसकी मां की गोद में पाया, वह सुरक्षित था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. गाजा के अस्पताल में पांच माह के इस बच्चे के पिता मोहम्मद अल-हदीदी भी मौजूद थे. उन्होंने बच्चे को सीने से लगा लिया और फफक-फफक कर रोने लगे. बीते शनिवार को हुए इजरायली हमले में उसकी पत्नी अबु हत्तब और चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि मां की गोद में लेटा उमर जीवित बच गया. हालांकि उसके पैर में चोट आई है, जिस पर प्लास्टर चढ़ाया गया है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












