
'परिवार, आत्मनिर्भरता और समाज की एकता...', मथुरा में RSS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मोहन भागवत का संदेश
AajTak
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मथुरा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हिन्दू एकता, सामाजिक सौहार्द, आत्मनिर्भरता और पारिवारिक मूल्यों पर जोर दिया. उन्होंने संघ के ‘पंच परिवर्तन’ सूत्र के कार्यान्वयन पर बल दिया, जिसे पिछले साल विजयादशमी के दिन तय किया गया था.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुई बैठक में हिन्दू एकता, सामाजिक सौहार्द, आत्मनिर्भरता और पारिवारिक मूल्यों पर खात तौर से बल दिया. इस दौरान उन्होंने संघ के ‘पंच परिवर्तन’ सूत्र को लागू करने पर भी ज़ोर दिया, जिसका निर्णय पिछले साल विजयादशमी के दिन RSS के शताब्दी समारोह के मौके पर लिया गया था.
भागवत रविवार को मथुरा पहुंचे और केशव धाम में तीन दिन तक चलने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में भाग ले रहे हैं. इसके बाद वे वृंदावन में सात दिन रहेंगे. बैठक के दौरान सदस्यों को विभिन्न समूहों में बांटकर क्षेत्रीय और उद्देश्य आधारित लक्ष्यों पर चर्चा कराई गई.
बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, लेकिन ‘लव जिहाद’ और बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा जैसे मुद्दों पर फिलहाल कोई गहन चर्चा नहीं हुई है. संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार, अभी मुख्य फोकस संगठनात्मक लक्ष्यों और सामाजिक मुद्दों पर है.
यह भी पढ़ें: वृंदावन में RSS की राष्ट्रीय कार्यकारी कमेटी की मीटिंग, मोहन भागवत मथुरा पहुंचे
शनिवार सुबह मोहन भागवत वृंदावन के चंद्रोदया मंदिर का निरीक्षण करेंगे, जिसका निर्माण अभी जारी है. यह पूरा होने पर विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर कहलाएगा. इसके बाद वह संत सुदामा दास जी के वृंदावन आगमन की 100वीं वर्षगांठ के समारोह का उद्घाटन करेंगे. सुदामा कुटी आश्रम के प्रशासन के अनुसार, इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया गया है.
इस बैठक में हिन्दू एकता और समाज में सद्भाव बनाए रखने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर खास ध्यान दिया गया है, जो आज के सामाजिक और राजनीतिक परिवेश में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








