
'परिवारवाद ने युवाओं का भविष्य बर्वाद कर दिया', नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये चुनाव युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए है. ये मजबूत भारत बनाने का चुनाव है. उन्होंने कहा कि मैंने 50 साल पहले घर छोड़ा था, तब मुझे पता नहीं था कि एक दिन 140 करोड़ भारतीय ही मेरा परिवार बन जाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. साध ही अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं. पीएम मोदी ने कहा कि यही समय है, सही समय है जब भारत तेज विकास के लिए लंबी छलांग लगा रहा है. उन्होंने कहा कि ये चुनाव भारत को टॉप तीन इकॉनोमी में लाने के लिए है. उन्होंने कहा कि उस सोच को भी हराने का चुनाव है जिसने वर्षों तक भाई-भतीजावाद और परिवारवाद के चलते भारत के युवाओं का भविष्य बर्वाद कर दिया है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये चुनाव युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए है. ये मजबूत भारत बनाने का चुनाव है. उन्होंने कहा कि मैंने 50 साल पहले घर छोड़ा था, तब मुझे पता नहीं था कि एक दिन 140 करोड़ भारतीय ही मेरा परिवार बन जाएंगे. मुझे नहीं पता था कि मैं लालकिले से झंडा फहराऊंगा. मैं अपने लिए कभी जिया हूं न अपने लिए जन्मा हूं. मैं आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए खप रहा हूं. घर का हर मुखिया अपने वारिस के लिए सोचता है, मेरा वारिस 140 करोड़ देशवासी हैं.
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि देश को मजबूत बनाना है, इसलिए मजबूत सरकार चाहिए. मुझे भी मजबूत साथी चाहिए. उन्होंने कहा कि आपने G20 सम्मेलन के दौरान देखा कि दुनियाभर के नेता दिल्ली को देखकर चकित थे. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जबतक मोदी नहीं आया, तब तक देश के वीर जवानों के मान सम्मान में वॉर मेमोरियल बनाने का महत्व नहीं समझ आया. देश की सुरक्षा करते-करते करीब 35 हजार पुलिस के जवान शहीद हुए. पुलिस मेमोरियल के लिए देश के पुलिस के शहीद जवानों को 70 साल इंतजारक करना पड़ा. उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र के लिए जीते हैं. हमने देश में पहली बार देश के सभी प्रधानमंत्रियों का म्यूजियम बनाया. उन्होंने कहा कि ये चुनाव गरीबों के जीवन को आसान बनाने का चुनाव है. ये चुनाव युवाओं को आगे बढ़ाने का चुनाव है.
जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि पर्यावरण की जो समस्याएं हैं, उससे मुक्ति के लिए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया. देश के बड़े शहरों को भारत सरकार इलेक्ट्रिक बसें दे रही है. साथ ही दिल्ली के लिए भी सैकड़ों बसें दी गई हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास इन्वेस्टमेंट लेकर आता है. भारत सरकार दिल्ली का चौतरफा विकास कर रही है. हम हर गरीब औऱ मिडिल क्लास के व्यक्ति का जीवन आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. मुफ्त अनाज की योजनाएं लाखों लोगों के काम आ रही हैं. एक तरफ अवैध कॉलोनी को रेग्युलर करने का काम चल रहा है, दूसरी तरफ झुग्गियों की जगह पक्का घर बनाने का अभियान भी चल रहा है. इस दौरान उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का भी जिक्र किया. साथ ही कहा कि ये योजना लोगों को ट्रिपल बेनिफिट के लिए है.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



