
'परिणाम भयंकर होंगे...', यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का फूटा गुस्सा, शेयर किया बिजली अधिकारी का ऑडियो
AajTak
ऊर्जा मंत्री ने पोस्ट में लिखा, कई बार सांसद रह चुके एक वरिष्ठ नेता ने अपने क्षेत्र से एक पढ़े-लिखे नागरिक की बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी से हुई बातचीत का ऑडियो मुझे भेजा है और इस पर कार्रवाई की मांग की है.
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा एक बार फिर अपने ही विभाग के अधिकारियों पर जमकर बरसे हैं. उन्होंने विभागीय लापरवाही और संवेदनहीनता को लेकर खासी नाराजगी जताई है. खास बात यह रही कि उन्होंने बिजली विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी और उपभोक्ता के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है.
यह ऑडियो उन्हें एक वरिष्ठ नेता ने भेजा. दावा किया कि विभागीय अधिकारी जनता की शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. बातचीत के लहजे में भी बेहद असंवेदनशील हो गए हैं.
शर्मा ने X पर क्या लिखा?
ऊर्जा मंत्री ने पोस्ट में लिखा, कई बार सांसद रह चुके एक वरिष्ठ नेता ने अपने क्षेत्र से एक पढ़े-लिखे नागरिक की बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी से हुई बातचीत का ऑडियो मुझे भेजा है और इस पर कार्रवाई की मांग की है.
उन्होंने आगे लिखा, यही बात मैंने तीन दिन पहले UPPCL के चेयरमैन, एमडी और अन्य अधिकारियों को कही थी. कड़े शब्दों में यह भी कहा था कि 1912 की टोल फ्री व्यवस्था या अन्य टेक्नोलॉजी आधारित व्यवस्था मानवीय व्यवस्था की पूरक हो सकती है, विकल्प नहीं.
फोन उठाना बंद कर दिए अधिकारी

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











