
पराठों की चाह ने ली तीन जानें, मुरथल से लौटते वक्त NH-44 पर स्कूटी और ट्रक की टक्कर... खुशियों की रात बनी मातम
AajTak
सोनीपत के नेशनल हाईवे 44 नागल खुर्द फ्लाईओवर पर एक गंभीर हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई. मुरथल से लौटते समय मयंक, दीपक और प्रतीक की स्कूटी ट्रक से टकरा गई, जिससे दो की मौके पर और एक की अस्पताल में मौत हुई. मृतक दिल्ली के रोहिणी के कृष्णा विहार के निवासी थे.
हरियाणा के सोनीपत जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं. यह दर्दनाक हादसा नागल खुर्द फ्लाईओवर के पास जलसा, जहां दिल्ली के रोहिणी स्थित कृष्णा विहार इलाके के तीन दोस्त मुरथल ढाबे से वापस लौट रहे थे.
जानकारी के अनुसार, मृतक मयंक, दीपक और प्रतीक देर रात मुरथल गए थे, जहां उन्होंने ढाबे पर पराठे खाए. लौटने के दौरान उनकी स्कूटी नेशनल हाईवे-44 पर एक ट्रक-ट्राले से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. मौके पर ही मयंक और दीपक की मौत हो गई, जबकि प्रतीक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.
हादसे की सूचना मिलते ही मुरथल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: ढाबों के लिए प्रसिद्ध है मुरथल, वहां स्पा सेंटर के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट
हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया. परिजन अस्पताल और थाना पहुंचकर रो-रोकर बुरा हाल थे. स्थानीय लोग भी इस फ्लाईओवर पर सफर की खतरनाक स्थिति को लेकर चिंतित हैं. उनका कहना है कि यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन तेज रफ्तार रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.
पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और ट्रक चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








