
पराठे की ऐसी 'पिटाई' देखकर जनता हुई सन्न, कहा ऐसे मर जाते होंगे वायरस और बैक्टीरिया, Video
AajTak
सोशल मीडिया के इस दौर में खाने पीने से जुड़ी ऐसी तमाम चीजें हैं, जो वायरल होती हैं. इसी क्रम में एक वीडियो कोलकाता से वायरल हुआ है. जिसमें एक दुकानदार पराठे की पिटाई करता हुआ नजर आ रहा है. पराठे के इस रूप को देखकर लोग तमाम तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं.
बाजार में हर दूसरे फूड आउटलेट पर जैसी भीड़ है, इसमें कोई शक नहीं कि भारतीयों की एक बड़ी आबादी स्ट्रीट फूड की शौकीन है. ग्राहक दुकान पर टूट कर आएं इसलिए आउटलेट संभाल रहे दुकानदार भी फ्यूजन के नाम पर ऐसा बहुत कुछ कर रहे हैं जो अतरंगे से लेकर क्रिएटिव और हैरान करने वाला है.
दौर क्योंकि सोशल मीडिया का है. तो अमूमन ये देखा गया है कि चाहे अच्छा हो या फिर बुरा, दुकानदारों का ये फ्यूजन वायरल हो ही जाता है. इन्हें लेकर चर्चाएं कैसी होती हैं? अगर उसे समझना हो तो हम कोलकाता का रुख कर उस स्ट्रीट वेंडर से मिल सकते हैं जिसका 'पिटाई पराठा' इन दिनों हॉट ट्रेंड है और जिसके वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं.
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि स्ट्रीट वेंडर अच्छी तरह से पकाए हुए पराठे को चपटा करने की कोशिश में उसे बेरहमी से 'पीट' रहा है. परांठे के एक निश्चित आकार में पहुंचने के बाद, विक्रेता उसका वजन करता है और अंत में उसे आलू-चने की सब्जी और एक अंडे के साथ परोसता है.
फूड व्लॉगर विहान शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'कोलकाता में पिटाई पराठा.'
वीडियो है ही इतना मजेदार की इसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर तरह तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












