
परमाणु बम से तबाही के बाद अब कैसा दिखता है हिरोशिमा, व्लॉगर ने दिखाया नजारा
AajTak
क्या हिरोशिमा अब अपने जख्मों से उबर चुका है? क्या वो शहर जो पलभर में राख हो गया था, आज फिर से मुस्कुराता है? हाल ही में वायरल हुए एक यूट्यूब वीडियो में ‘Travel with AK’ चैनल पर हिरोशिमा की ताज़ा झलक दिखाई गई.साफ-सुथरी सड़कें, आधुनिक इमारतें और शांत माहौल. देखकर यकीन करना मुश्किल है कि यही शहर कभी मानव इतिहास की सबसे भयावह त्रासदी का गवाह था
6 अगस्त 1945- मानव इतिहास का वह काला दिन, जब अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर दुनिया का पहला परमाणु बम गिराया.तीन दिन बाद नागासाकी पर दूसरा हमला हुआ. दोनों शहर लगभग पूरी तरह तबाह हो गए. पल भर में डेढ़ लाख से ज़्यादा लोग मारे गए. लेकिन इस तबाही की भयावहता यहीं नहीं रुकी. इसके जहरीले निशान आने वाले दशकों तक इंसानों को निगलते रहे.
क्या हिरोशिमा अब अपने जख्मों से उबर चुका है? क्या वो शहर जो पलभर में राख हो गया था, आज फिर से मुस्कुराता है? हाल ही में वायरल हुए एक यूट्यूब वीडियो में ‘Travel with AK’ चैनल पर हिरोशिमा की ताज़ा झलक दिखाई गई.साफ-सुथरी सड़कें, आधुनिक इमारतें और शांत माहौल. देखकर यकीन करना मुश्किल है कि यही शहर कभी मानव इतिहास की सबसे भयावह त्रासदी का गवाह था.
ये शहर अपनी राख से दोबारा खड़ा हो गया
जापान का ये शहर आज न केवल दोबारा बस चुका है, बल्कि देश के सबसे खूबसूरत और विकसित शहरों में गिना जाता है. लेकिन इसकी दीवारें, संग्रहालय और स्मारक आज भी ये याद दिलाते हैं कि परमाणु युद्ध की तबाही को कभी दोहराया नहीं जाना चाहिए।. हिरोशिमा आज जख्म भी है, और जिंदा मिसाल भी कि इंसानी सभ्यता राख से भी फिर से उठ सकती है.
देखें वायरल वीडियो
जापान के ये शहर आज न सिर्फ फिर से बस चुके हैं, बल्कि देश के विकसित और खूबसूरत शहरों में गिने जाते हैं. लेकिन इनकी सड़कें, दीवारें, और म्यूजियम आज भी दुनिया को याद दिलाते हैं कि तबाही का वो मंजर दोहराया नहीं जाना चाहिए.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











