
पद्म पुरस्कारों का ऐलान, मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण, देखें 106 नामों की पूरी लिस्ट
AajTak
74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों के नाम का ऐलान हो गया है. देश के सर्वोच्च पुरस्कारों के लिए इस बार 26 लोगों का नाम चुना गया है. इस बार सिर्फ एक ही व्यक्ति को पद्म विभूषण पुरस्कार दिया गया है. वे दिलीप महालनोबिस हैं, उन्हें ये पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा रहा है.
2023 के लिए राष्ट्रपति ने 3 युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों की सूची को मंजूरी दे दी है. इस लिस्ट में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं. इस बार 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं और सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्त करने वाले भी शामिल हैं.
74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों के नाम का ऐलान हो गया है. इस बार 26 लोगों के इन अवॉर्ड्स के लिए चुना गया है. दिलीप महालनोबिस को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित करेंगीं.
पश्चिम बंगाल से तालुक्क रखने वाले पूर्व डॉ दिलीप महालनोबिस को पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा जाएगा. डॉ. दिलीप वही शख्स थे जिन्होंने ORS के फॉर्मूले की खोज की थी. उन्हें ये पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा रहा है. साल 2022 में अक्टूबर महीने में ही उनका निधन हो गया था.
इनके अलावा अंडमान के सेवानिवृत्त सरकारी डॉक्टर रतन चंद्र कर को पद्म श्री से नवाजा जाएगा. वो जरावा जनजाति के साथ काम कर रहे हैं. यह जनजाति उत्तरी सेंटिनल से 48 किमी दूर एक द्वीप में रहती है. उन्हें मेडिसिन (चिकित्सक) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा.
पद्म श्री से इन हस्तियों को किया गया सम्मानित
इनके अलावा हीरा बाई लोबी को गुजरात में सिद्धि ट्राइब्स के बीच बच्चों के शिक्षा पर काम करने के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा. साथ ही पिछले 50 वर्षों से वंचित लोगों का इलाज कर रहे मुनीश्वर चंदर डावर को चिकित्सा (सस्ती स्वास्थ्य सेवा) के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











