
पत्नी से लंबाई में 6 इंच छोटा है पति! लोग उड़ाते हैं मजाक लेकिन ऐसे रहते हैं खुश
AajTak
एक महिला ऐसी है जिसकी पति की लंबाई उससे छोटी है. महिला की लंबाई पांच फीट सात इंच और उसके पति की लंबाई पांच फीट एक इंच है. लोग दोनों का मजाक उड़ाते हैं लेकिन महिला अपने पति के साथ बहुत खुश है.
लंबे पुरुष हर किसी को पसंद होते हैं. अगर महिलाओं से पूछा जाए कि उनके हसबैंड की हाइट कितनी होनी चाहिए? तो अधिकतर महिलाओं का जवाब होगा कि उनके हसबैंड की लंबाई उनसे अधिक होनी चाहिए तो कई का जवाब होगा कि पति की हाइट उनके बराबर होना चाहिए. लेकिन एक महिला ऐसी भी है जिसके हसबैंड की हाइट उससे छ: इंच कम है. पति की लंबाई कम होने के बावजूद भी यह महिला काफी खुश है और अपनी शादीशुदा लाइफ को एंजॉय कर रही है. महिला ने एक इंटरव्यू देते हुए बताया कि लोग कई बार उन दोनों का मजाक उड़ाते हैं लेकिन वह उन सब पर ध्यान नहीं देती. यह महिला कौन है और दोनों की शादी कैसे हुई? अब इस बारे में जानते हैं.
कौन है ये कपल
यूएस के अरिजोना की रहने वाली 30 साल की इस महिला का नाम जेसिका है और उसके 31 वर्षीय पति का नाम हंटर है. जेसिका की हाइट पांच फीट सात इंच और उसके हसबैंड हंटर की हाइट पांच फीट एक इंच है. यानी कि जेसिका, पति हंटर से करीब 6 इंच लंबी है. इंटरव्यू के दौरान जेसिका ने कहा था कि हम दोनों पहली बार 2020 में मिले थे और उसके बाद हमने शादी का फैसला किया था. जैसे-जैसे हम एक-दूसरे को समझते गए, हम दोनों करीब आते गए. आज के समय में हम दोनों के लिए लंबाई मात्र एक नंबर है इससे अधिक कुछ नहीं.
लोग उड़ाते हैं मजाक
जेसिका ने बताया, “जब भी हम कहीं बाहर जाते हैं हमारा मजाक उड़ाया जाता है. कई बार लोग हंटर को मेरा बेटा कहते हैं तो कई बार उसकी हाइट का मजाक उड़ाते हैं. हम दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं और हमारे लिए यही सब मायने रखता है. हंटर पर्सनल ट्रेनर है और इस कारण उसे कभी-कभार शहर से दूर जाना पड़ता है. अगर आप किसी के वजन का मजाक उड़ाते हैं तो वह गलत है. उसी तरह अगर आप किसी की लंबाई का मजाक उड़ाते हैं तो वो भी गलत होता है."
काफी रोमांटिक है हंटर

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












