
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति के कत्ल की साजिश, रोड रेज के नाम पर मार दी गोली
AajTak
हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक बेहद ही चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है. इस मामले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति के कत्ल की साजिश रची और बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए इस घटना को रोडरेज यानी कि सड़क पर झगड़े का नाम दे दिया. इसके बाद पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और साजिश की तह तक पहुंच गई.
हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक बेहद ही चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है. इस मामले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति के कत्ल की साजिश रची और बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए इस घटना को रोडरेज यानी कि सड़क पर झगड़े का नाम दे दिया. इसके बाद पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और साजिश की तह तक पहुंच गई. घटना 10 मार्च को सुबह 9 बजे की है जब पुलिस को पता लगा कि एक शख्स को कुछ लोगों ने गोली मार दी है. घायल की पहचान भीमराज के रूप में हुई जो बीएसईएस दफ्तर में ड्राइवर का काम करता है और घटना में वक्त वो कार में सवार था. बाद में पुलिस ने उसे एम्स में भर्ती कराया. एसपी महरौली रणवीर सिंह की टीम ने दिनदहाड़े हुए हमले की जांच शुरू की और घटना स्थल के आस पास के 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखे और उस पूरे रूट को देखा जहां से बाइक सवार आए और गए थे तो पता लगा कि आरोपियों ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया है, उसकी दोनों तरफ से नम्बर प्लेट ढकी हुई है. इसके बावजूद फुटेज में पुलिस को बाइक के नम्बर प्लेट का कुछ हिस्सा नज़र आया तो उससे जुड़े कई सारे नम्बर खोजे.
क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






