
पत्नी को खुश करने के लिए गिफ्ट की लग्जरी पोर्श कार, लेकिन छोटी सी गलती पड़ गई भारी
AajTak
करीब दो सप्ताह से यह कार इसी तरह कूड़ेदान में पड़ी है और यहां से गुजरने वाले हर शख्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. यही नहीं, कुछ लोग तो कूड़ेदान में पड़ी इस लग्जरी कार को देखने तक आने लगे और इसके साथ फोटो क्लिक कराने लगे.
वैलेंटाइन डे पर पति और पत्नी एक-दूसरे को महंगे गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं. रूस में वैलेंटाइन डे पर एक शख्स ने अपनी पत्नी को लग्जरी पोर्श मकैन कार गिफ्ट की. लेकिन जब पत्नी ने इसे लेने से इनकार कर दिया तो पति ने कार को कूड़ेदान में फेंक दिया. पति इस महंगे गिफ्ट के जरिए अपनी शादी बचाना चाहता था लेकिन पत्नी के इनकार के बाद उसके हाथ निराशा लगी है.
सेकेंड हैंड कार की कराई मरम्मत
मॉस्को के करीब मायतीसी में रहने वाला कपल इस घटना के बाद से चर्चा का विषय बन गया है. लोकल रिपोर्ट के मुताबिक काफी दिनों से पति और पत्नी के बीच अनबन चल रही थी और दोनों की शादी टूटने की कगार पर है. इसी वजह से वैलेंटाइन डे का मौका देखकर पति ने अपनी पत्नी को महंगा गिफ्ट देने का प्लान बनाया ताकि वह विवाद को भुलाकर फिर से साथ आ सकें.
इसी मकसद से पति ने पहले 3 मिलियन रूबल (करीब 30 लाख रुपये) में एक सेकेंड हैंड पोर्श कार खरीदी, जो हादसे के बाद बुरी तरह डैमेज हो चुकी थी. पति ने पहले इस कार को मरम्मत कराकर एकदम नया बनाने और फिर 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पत्नी को गिफ्ट देने का प्लान बनाया. लेकिन बाद में उसने कार को जल्दी ठीक कराने के बाद पत्नी को सरप्राइज करने का प्लान बनाया, जो कि कारगर नहीं रहा.
कार को कूड़दान में फेंका
वैलेंटाइन डे पर जब पति ने रेड रिबिन लगाकर पॉर्श कार पत्नी को गिफ्ट की तो डैमेज कार को देखकर वह तिलमिला गई. पत्नी ने इसे गिफ्ट न मानकर अपना अपमान समझा और इसे लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद पति ने गुस्से में आकर कार को एक कूड़ेदान में डाल दिया. हालांकि यह कार कूड़ेदान के अंदर कैसे आ गई, यह अब तक साफ नहीं हो सका है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











