
पत्नी के सामने ही पार्टी नेता को अर्दोआन ने दी ऐसी सलाह, छिड़ा विवाद
AajTak
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने अपनी पार्टी के एक नेता को उसकी पत्नी के सामने ही कम से कम तीन बच्चे पैदा करने की सलाह दी. पार्टी के नेता को सलाह देते हुए राष्ट्रपति अर्दोआन की एक वीडियो भी वायरल हो रही है.
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने अपनी जस्टिस एंड डेवलेपमेंट पार्टी के नेता को कुछ ऐसी सलाह दी कि विवाद हो गया. राष्ट्रपति अर्दोआन ने पार्टी नेता और सांसद मेहमत अली सेलेबी से मुलाकात करते हुए कम से कम तीन बच्चे पैदा करने करने के लिए कहा. राष्ट्रपति अर्दोआन की इस दौरान की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
राष्ट्रपति अर्दोआन ने जिन मेहमत अली सेलेबी को यह सलाह दी, उन्होंने हाल ही में अर्दोआन की पार्टी जॉइन की है. मेहमत अली तुर्की की नेशनल असेंबली के सदस्य भी हैं.
राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन की सलाह बुधवार को सांसद मेहमत अली सेलेबी और उनकी पत्नी की राष्ट्रपति अर्दोआन से मुलाकात हुई. इस दौरान राष्ट्रपति अर्दोआन ने कपल से पूछा कि उनकी कितनी संतान हैं.
जब राष्ट्रपति अर्दोआन को पता चला कि उनके सिर्फ एक संतान है तो राष्ट्रपति ने उन्हें कम से कम से कम तीन बच्चे पैदा करने की सलाह दी. राष्ट्रपति अर्दोआन ने उन्हें याद दिलाया कि कुर्दीस्तान वर्कर्स पार्टी से जुड़े परिवार कम से कम 5 से 10 बच्चे पैदा करते हैं. अर्दोआन ने कहा कि दोनों से कहा कि बच्चे बहुत जरूरी हैं.
Mehmet Ali Celebi has recently joined Erdogan's party. The Turkish President met him and his wife on Wednesday, asking them about the number of their children. When Erdogan heard that they only had one child, he asked for more, saying PKK-affiliated families have 5-10 children. pic.twitter.com/aDwYpMMt2F

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









