
पत्नी के साथ 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचे नए ब्रिटिश PM, पहले ही भाषण में कही ये बात
AajTak
ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है. अब ब्रिटेन को किएर स्टार्मर के रूप में अपना नया प्रधानमंत्री मिल गया है. स्टार्मर अपनी पत्नी के साथ अपने आधिकारिक आवास पहुंचे हैं.
ब्रिटेन ने किएर स्टार्मर के रूप में अपना नया प्रधानमंत्री चुन लिया है. लेबर पार्टी के नेता जीत के बाद अपनी पत्नी विक्टोरिया के साथ अपने आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंच गए हैं. आधिकारिक आवास पर अपने पहले भाषण के दौरान स्टार्मर ने कहा कि देश ने बदलाव के लिए वोट किया है और यह समय सब कुछ फिर से शुरू करने का है. उन्होंने कहा कि हमारा काम बेहद जरूरी है और इसलिए इसकी शुरुआत आज से ही होगी.
ब्रिटेन की 650 संसदीय सीटों में से 648 के रिजल्ट्स आ चुके हैं जिसमें लेबर पार्टी को 412 सीटों पर बढ़त मिली है और कंजर्वेटिव पार्टी महज 121 सीटों पर ही जीत हासिल की.
हार के बाद ऋषि सुनक ने बतौर प्रधानमंत्री अपने आखिरी भाषण में अपनी पार्टी के बेहद खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली. इसके बाद उन्होंने ब्रिटेन के किंग को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.
'ईंट से ईंट जोड़कर दोबारा मजबूत बनाएंगे देश'
10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर बतौर प्रधानमंत्री अपने पहले संबोधन में किएर स्टार्मर ने वादा किया कि वो देश में अवसरों के इंफ्रास्ट्रक्चर को ईंट से ईंट जोड़कर खड़ा करेंगे. उन्होंने अपने पहले भाषण में स्कूलों और सस्ते घरों की जरूरत की बात करते हुए कहा कि ये सभी चीजें ऐसी हैं जो मेरे जैसे मिडिल क्लास लोगों की जिंदगी में बहुत अहम हैं.
'सरकार अपने सिद्धांतों के बोझ से मुक्त रहेगी'

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








