
पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर पति ने ब्लेड से किया वार, शादी के छह साल बाद भी संतान नहीं होने पर अक्सर होती थी लड़ाई
AajTak
25 दिसंबर क्रिसमस वाले दिन रविंद्र अपनी ससुराल गया और पत्नी को साथ लेकर लखनऊ वापस आया. घर आने के बाद उसने पत्नी के साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाए. इसी दौरान पति ने पत्नी के निजी अंगों पर ब्लेड से वार कर दिया. साथ ही छाती पर भी कई बार ब्लेड मारा. उसके बाद घर से फरार हो गया.
यूपी के लखनऊ में दिल-दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया. साथ ही उसने पत्नी के सीने पर भी ब्लेड के कई वार किए. फिर लहुलुहान हालत में पत्नी को छोड़कर फरार हो गया. गंभीर घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई है.
दरअसल, यह घटना गोसाईगंज क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ हुई है. महिला की रविंद्र नाम के युवक से 6 साल पहले शादी हुई थी. शादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी उनकी कोई संतान नहीं थी.
महिला के मां नहीं बन पाने के कारण पति रविंद्र का उससे अक्सर झगड़ा होता रहता था. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि पत्नी बीते 8 महीने से पति से अलग अपने मायके में रह रही थी.
25 दिसंबर क्रिसमस वाले दिन रविंद्र अपनी ससुराल गया और पत्नी को साथ लेकर लखनऊ वापस आ गया. घर आने के बाद उसने पत्नी के साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाएं. महिला का कहना है कि अचानक से पति को जाने क्या हुआ और उसने मेरे निजी अंग पर ब्लेड से वार कर दिया. साथ ही छाती पर भी कई बार ब्लेड मारी.
सास-ससुर ने पहुंचाया अस्पताल
हमले के बाद महिला लहुलुहान हो गई. उसकी चीख सुनकर सास-ससुर कमरे में पहुंचे और बहू की हालत देख उनके भी होश उड़ गए. इसी दौरान मौका पाकर आरोपी पति रविंद्र घर से भाग गया. सास-ससुर गंभीर हालत में बहू को लेकर अस्पताल पहुंचे. यहां उसका इलाज किया जा रहा है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








