
पत्नी का सच जान सदमे में आ गया पति! DNA रिपोर्ट ने उड़ाए कपल के होश
AajTak
हसबैंड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपनी आपबीती शेयर की है. इसमें उसने बताया कि एक डीएनए टेस्ट ने किस तरह उसकी दुनिया बदलकर रख दी. इस टेस्ट ने ना सिर्फ उसकी पत्नी के बारे में हैरान कर देने वाली सच्चाई उजागर की बल्कि मां और सास के रिश्ते का भी सच सामने ला दिया.
सोशल मीडिया पर एक शख्स ने अपनी वाइफ को लेकर हैरान कर देने वाली कहानी शेयर की. उसने बताया कि कैसे मजाक-मजाक में डीएनए (DNA) टेस्ट करवाने पर उसे तगड़ा झटका लगा. उसे वाइफ के बारे में ऐसी सच्चाई पता चली कि उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. खुद शख्स की वाइफ भी हैरान रह गई. अब उन दोनों के पास इसका कोई जवाब नहीं है. आइए जानते हैं पूरा किस्सा... मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना ब्रिटेन के एक कपल के साथ हुई. हसबैंड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपनी आपबीती शेयर की है. इसमें उसने बताया कि एक डीएनए टेस्ट ने किस तरह उसकी दुनिया बदलकर रख दी. इस टेस्ट ने ना सिर्फ उसकी पत्नी के बारे में हैरान कर देने वाली सच्चाई उजागर की बल्कि मां और सास के रिश्ते का भी सच सामने ला दिया.
शख्स ने बताया कि उसकी पहली शादी टूट गई थी. जिस दूसरी महिला से शादी रचाई वो भी तलाकशुदा है. दोनों के ही पहले रिश्ते से बच्चे हैं. हाल ही में शख्स ने वाइफ के लिए डीएनए टेस्ट किट खरीदी और फैमिली ट्री (वंशावली) जानने की कोशिश की. DNA टेस्ट रिजल्ट से पता चला कि शख्स की वाइफ उसकी मौसेरी बहन है. वाइफ की मां और उसकी मां दूर के रिश्ते में बहन निकलीं.
कैसे हुई गड़बड़?
रेडिट पोस्ट में शख्स ने बताया कि वाइफ की फैमिली और मेरी फैमिली एक ही इलाके से है. उनके बीच पहले से मेलजोल था. DNA टेस्ट के रिजल्ट आने के बाद जब फैमिली ट्री बनानी शुरू की तो एक के बाद एक रिश्ते खुलते गए. दरअसल, DNA रिपोर्ट से पता चला कि शख्स की सास और मां का डीएनए काफी हद तक एक जैसा है. जब खोजबीन की गई तो पता चला कि उसकी मां और सास आपस में सौतेली बहनें हैं. ये तर्क इस आधार पर दिया गया क्योंकि शख्स के नाना दिलफेंक आदमी थे और उनके कई महिलाओं से संबंध थे.
हालांकि, सच्चाई जानने के बाद बावजूद शख्स और उसकी वाइफ ने एक साथ रहने की कसम खाई है. शख्स ने पोस्ट में लिखा कि वो इस जानकारी को परिवार के बाहर अन्य लोगों के साथ साझा नहीं करेगा. यूजर्स ने भी उससे यही करने की सलाह दी. साथ ही कहा कि उनके रिश्ते में कुछ भी गलत नहीं है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











