
पत्नी का कहीं अफेयर है... इस शक में 4 बच्चों के सामने पति ने गला दबाकर कर दिया मर्डर
AajTak
दिल्ली के दयालपुर थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी का मर्डर कर दिया. जिस वक्त आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया, उस समय उसके चार बच्चे भी मौजूद थे. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजधानी दिल्ली में अवैध संबंधों के शक में एक शख्स ने चार बच्चों के सामने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना इलाके का है. मंगलवार और बुधवार की रात पुलिस को कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया.
इस दौरान लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उम्मेद नाम के व्यक्ति ने झगड़े के बाद अपनी पत्नी शबनम की गला दबाकर हत्या कर दी है. जिस समय ये घटना हुई, उस वक्त घर में उम्मेद के चार बच्चे भी मौजूद थे.
किराए पर रहता था आरोपी, 7 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय उम्मेद अपनी पत्नी 35 वर्षीय शबनम और चार बच्चों के साथ चांद बाग के ई-ब्लॉक में किराए पर रह रहा था. उम्मेद की शादी 7 साल पहले हुई थी. उम्मेद पेशे से कारपेंटर है. 25 अक्टूबर उम्मेद का उसकी पत्नी के साथ विवाद हो गया था. इसके बाद उसने पत्नी का गला घोंट दिया.
इस दौरान शबनम अचेत हो गई. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. उम्मेद को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध संबंध है.पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







