
'पत्थर में बदलने लगी' 5 माह की बच्ची, बीमारी का नहीं है कोई इलाज
AajTak
ब्रिटेन में एक पांच महीने की बच्ची ऐसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है, जो लाखों में से किसी एक को होती है. इस बीमारी की वजह से मासूम बच्ची 'पत्थर में बदलने लगी' है.
ब्रिटेन में एक पांच महीने की बच्ची ऐसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है, जो लाखों में से किसी एक को होती है. इस बीमारी की वजह से मासूम बच्ची 'पत्थर में बदलने लगी' है. जन्म के समय ये बच्ची अन्य सामान्य बच्चों की तरह ही थी, लेकिन Fibrodysplasia Ossificans Progressiva नाम की गंभीर बीमारी की चपेट में आने के बाद शरीर पथरीला होता जा रहा है. आगे की स्लाइड में पढ़ें क्या होता है इस बीमारी में...(फोटो/alexrobins_Instagram) ग्रेट ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर में रहने वाले कपल एलेक्स और डेव की लाइफ में उस समय भूचाल आ गया, जब उन्हें मालूम पड़ा कि उनकी पांच माह की मासूम ऐसी बीमारी से जूझ रही है, जिसका इलाज नहीं है. पांच माह की बच्ची लेक्सी रॉबिन्स जेनेटिक हालात की वजह से 'पत्थर में बदलने लगी' है. बच्ची की इस हालत की वजह से बच्ची के माता-पिता चिंतित हैं.(फोटो/alexrobins_Instagram) बच्ची के माता-पिता एलेक्स और डेव ने दुनिया भर के पैरेंट्स को संभावित लक्षणों के बारे में चेतावनी दी है. उन्होंने बताया कि लेक्सी रॉबिन्स का जन्म 31 जनवरी को हुआ था. वह सामान्य बच्चों की तरह थी, लेकिन एक दिन उन्होंने पाया कि बच्ची के हाथ के अंगूठे में कोई हलचल नहीं हो रही है. उसके पैर की उंगलियां काफी बड़ी हैं, जो कहीं से भी सामान्य नजर नहीं आईं. (फोटो/alexrobins_Instagram)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












