
पति Nick Jonas संग Priyanka Chopra की तलाक की खबरों पर एक्ट्रेस की मां ने तोड़ी चुप्पी, बताया कपल के रिश्ते का सच
AajTak
प्रियंका और निक की तलाक की खबरों से उनके फैंस को झटका लगा है. फैंस इस बात को लेकर भी कंफ्यूज हैं कि आखिर प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने लविंग हसबैंड का सरनेम क्यों हटाया है. पति निक संग तलाक की खूबरों पर तो प्रियंका का अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, लेकिन एक्ट्रेस की मां ने प्रियंका और निक की तलाक की खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है.
बॉलीवुड और हॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक कपल में शुमार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से फैंस को हमेशा इंप्रेस किया है. लेकिन अब दोनों की तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान-परेशान कर दिया है. दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम बायो से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया है, जिसके बाद प्रियंका और निक की तलाक की खबरें तेजी से वायरल हो गईं और दोनों के फैंस के बीच हलचल मच गई.

80 साल की रानी कपूर ने प्रिया सचदेव पर बड़ा आरोप लगाया कि प्रिया ने उनके दिवंगत बेटे संजय को हेराफेरी करने के लिए उकसाया और धोखा दिया. रानी कपूर ने अपने नाम से बने फैमिली ट्रस्ट- रानी कपूर फैमिली ट्रस्ट को 'धोखाधड़ीपूर्ण' बताया. मुकदमे में आरोप लगाया गया कि प्रिया सचदेव ने अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची.

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज से पहले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसके अलावा रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से जुड़ा नया अपडेट भी मिलेगा। इस शो में आपको बॉलीवुड की और मनोरंजन जगत की ताजा खबरें देखने को मिलेंगी. इसके साथ ही दो दीवाने शहर में फिल्म का रोमांटिक टीजर भी रिलीज हो चुका है जो दर्शकों के बीच खासा पसंद किया जा रहा है.











