
पति 9 साल से बेड़ियों में जकड़ा, पत्नी बोली- मजबूरी में बांध रखा है वरना...
AajTak
राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मानव संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है. महिलाएं हमारे देश में अपने पति की पूजा करती हैं, उसी देश के एक गांव में जोकर नाम का एक शख्स 9 साल से बेड़ियों में जकड़ा हुआ है.
राजस्थान के झुंझुनू जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक गांव में जोकर नामक व्यक्ति पिछले 9 साल से मानसिक असंतुलन के चलते लोहे की बेड़ियों में जकड़ा हुआ है.
पत्नी ने बताया कि मजबूरी में उसे बांधकर रखना पड़ता है, क्योंकि खुला छोड़ने पर वह खुद को या किसी दूसरे को नुकसान पहुंचाने लगता है.
पत्नी नरेश देवी ने बताया कि जोकर पहले कुएं की खुदाई का काम करता था, लेकिन करीब 9 साल पहले काम के दौरान उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था. परिवार ने कई बार इलाज कराने के प्रयास किए. उन प्रयासों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ.
जोकर की पत्नी नरेश देवी अब मजदूरी कर रही हैं ताकि दो बेटियों की पढ़ाई और घर का खर्च चला सकें. नरेश देवी ने बताया कि इतने सालों के बाद भी परिवार को अब तक कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है.
नरेश देवी ने प्रशासन और भामाशाहों से मदद की गुहार लगाई है. ताकि जोकर का इलाज हो सके और परिवार को जीवनयापन में सहारा मिल सके.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









