
पति से बेवफाई, बच्चों से रुसवाई और नसरुल्लाह से निकाह... इंडिया आते ही अंजू के पीछे क्यों पड़ीं खुफिया एजेंसियां?
AajTak
अंजू के भारत आने की खबर मिलने पर जब मीडिया ने अंजू के पति और पिता से बातचीत की, तो दोनों ने ही अंजू से सारे रिश्ते नाते खत्म हो जाने की बात कही और कहा कि उनके घर के दरवाज़े अंजू के हमेशा-हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं. अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस फिलहाल ग्वालियर के टेकनपुर गांव में रहते हैं.
4 महीने 1 हफ्ता और 1 दिन बाद अंजू पाकिस्तान से लौट कर भारत आ गई. वही अंजू जो इसी साल 21 जुलाई को अपने पति और घरवालों को बताए बगैर चुपके से राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान चली गई थी. लेकिन 29 नवंबर की शाम को जैसे ही अंजू ने अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत में एंट्री ली, मीडिया वालों ने उसे घेर लिया. अंजू ने कभी सिर में दर्द होने की बात कह कर तो कभी बाद में बात करने की दलील देकर मीडिया के सवालों से बचने की कोशिश की, लेकिन इसी के साथ वो सवाल जस का तस रह गया कि आखिर पाकिस्तान जाकर अपने प्रेमी से शादी रचाने वाली अंजू अचानक भारत लौट कर क्यों आ गई?
बच्चों की खातिर भारत आई है अंजू मीडिया के इस सवाल पर अंजू ने चाहे जो भी जवाब दिया हो, लेकिन पंजाब पुलिस से लेकर भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसियों की पूछताछ में अंजू को अपने भारत लौटने का मकसद बताना ही पड़ा. सूत्रों की मानें तो अंजू ने पूछताछ के दौरान कहा कि वो भारत में रह रहे अपने बच्चों से बात करने और उन्हें समझाने की खातिर भारत लौटी है. वो अपने बच्चों को बहुत ज्यादा मिस कर रही थी और उनसे मिलना चाहती थी. अंजू का कहना है कि वो अपने बच्चों को समझाएगी कि अगर वो चाहे तो उसके साथ वापस पाकिस्तान जा सकते हैं और अगर बच्चे इस बात के लिए तैयार नहीं होंगे, तो वो उन पर कोई दवाब नहीं डालेगी.
बहुत कठिन है डगर पाकिस्तान की अंजू के पाकिस्तानी शौहर नसरुल्लाह ने कुछ रोज पहले पाकिस्तान में एक यूट्यूबर से बातचीत के दौरान भी कुछ ऐसी ही बातें कही थी. लेकिन अंजू और उसके पाकिस्तानी शौहर नसरुल्लाह का अंजू के बच्चों को लेकर चाहे जो भी कहना हो, भारत में उसका अपने बच्चों से मिलना, उन्हें समझाना और उन्हें अपने साथ वापस पाकिस्तान ले जाना फिलहाल दूर की कौड़ी लगती है. क्योंकि बच्चों से बात करना तो दूर, अंजू के भारतीय पति अरविंद और अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस उसका मुंह भी नहीं देखना चाहते.
पिता ने कहा- अंजू के लिए दरवाजे हमेशा के लिए बंद अंजू के भारत आने की खबर मिलने पर जब मीडिया ने अंजू के पति और पिता से बातचीत की, तो दोनों ने ही अंजू से सारे रिश्ते नाते खत्म हो जाने की बात कही और कहा कि उनके घर के दरवाज़े अंजू के हमेशा-हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं. अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस फिलहाल ग्वालियर के टेकनपुर गांव में रहते हैं. अंजू के बारे में जब आजतक ने उनसे पूछा, तो गया प्रसाद ने क्या कि आप उसी से जाकर सवाल पूछें.
भारत में कहां रहेगी अंजू? सूत्रों की मानें तो अंजू ने भारतीय एजेंसियों की पूछताछ में यहां लौटने का एक मकसद अपने पति अरविंद से तलाक लेने को भी बताया है. ऐसे में उसका अपने पति के घर जाना और अपने बच्चों से मिल पाना भी फिलहाल मुश्किल लगता है. अंजू ने कहा है कि अरविंद ने उसे लेकर यहां उसके पीछे काफी झूठी-सच्ची बातें कही हैं. वो इसका पर्दाफाश करना चाहती है. वो सही वक़्त आने पर सभी को अरविंद का सच बताएगी और उससे तलाक भी लेगी. ऐसे में फिलहाल अंजू के सामने सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर वो भारत में कहां रहेगी? क्योंकि फिलहाल ना तो उसके पिता अंजू को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं और ना ही उसके पति.
अमृतसर से दिल्ली पहुंची थी अंजू हालांकि अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत में एंट्री करने के बाद अंजू पहले अमृतसर पहुंची और फिर वहां से दिल्ली एयरपोर्ट. और दिल्ली एयरपोर्ट से आगे उसने अपने पिता के घर ग्वालियर के टेकनपुर जाने की बात कही. लेकिन टेकनपुर में उसके आने के सवाल पर उसके पिता को तो छोड़िए, उसके गांव वाले भी नहीं चाहते कि वो वहां जाए.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







