
'पति-पत्नी की तरह साथ रहे, लेकिन शादी रजिस्टर कराने से नुसरत करती रहीं इनकार' निखिल ने किया खुलासा
AajTak
निखिल ने लिखा, 'प्यार नहीं था, फिर भी मैंने नुसरत को शादी के लिए प्रपोज किया था जोकि उन्होंने खुशी-खुशी अपनाया था. हम तुर्की गए थे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए. साल 2019 में हमने शादी की थी और कोलकाता में रिसेप्शन दिया था.'
टीएमसी सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां ने पति निखिल जैन पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुलासा किया था कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं. शादी तुर्की में हुई थी जो अमान्य थी. अब निखिल जैन ने शादीशुदा जीवन, उन पर और परिवार पर लगाए गए नुसरत द्वारा इल्जामों पर बयान जारी किया है. करीब एक पेज के इस बयान में उन्होंने अपनी बात को खुलकर रखा है. निखिल ने लिखा, 'प्यार नहीं था, फिर भी मैंने नुसरत को शादी के लिए प्रपोज किया था जोकि उन्होंने खुशी-खुशी अपनाया था. हम तुर्की गए थे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए. साल 2019 में हमने शादी की थी और कोलकाता में रिसेप्शन दिया था.'More Related News













