
पति ने ओवन में छुपाया था महंगा सरप्राइज गिफ्ट, बीवी ने ऑन कर दिया, फिर हुआ ये हाल...
AajTak
कैस्सी नाम की एक महिला ने टिकटॉक पर इससे जुड़ा मजेदार किस्सा शेयर किया. उसने एक तस्वीर शेयर की लिखा कि 'ये मेरा क्रिसमस गिफ्ट था, लेकिन क्यों?'. दरअसल ये एक जला हुआ लाउंज वियर था.
आम तौर पर हर किसी को सरप्राइज गिफ्ट पसंद होते हैं. वहीं कोई ऑकेजन हो तो लोग अपने पार्टनर की ओर से ऐसे तोहफों की उम्मीद तो रखते ही हैं. बाहरी देशों में क्रिसमस से लेकर नए साल तक लोग एक दूसरे को तोहफे देते हैं. इसी तरह एक महिला को भी बड़ा शौक था कि उसे कोई सरप्राइज दे और वह इसके लिए अपने पति से अक्सर शिकायत भी करती थी.
'सरप्राइज गिफ्ट लाकर छुपा दिया था'
कैस्सी नाम की इसी महिला ने टिकटॉक पर इससे जुड़ा मजेदार किस्सा शेयर किया. उसने एक तस्वीर शेयर की लिखा कि 'ये मेरा क्रिसमस गिफ्ट था, लेकिन क्यों?'. दरअसल ये एक जला हुआ लाउंज वियर था. ये विक्टोरिया सीक्रेट का महंगा कपड़ा था. लेकिन महिला के पति ने उसके लिए ये सरप्राइज गिफ्ट लाकर छुपा दिया था, वो भी माइक्रोवेव के अंदर. जी हां सही पढ़ा आपने उसने गिफ्ट को माइक्रेवेव में छुपाया था, वो भी क्रिसमस के तीन सप्ताह पहले से.
बड़ा हादसा होने से बचा
इधर किचन के काम में लगी कैस्सी ने सोचा कि ओवन अंदर खाने की ही कोई चीज है और उसने ओवन ऑन कर दिया. नतीजा ये हुआ कि महंगा ड्रेस पूरी तरह से जल गया. ओवन के अंदर से जब धुआं निकलने लगा तो सारा मामला सामने आया. हालांकि, अच्छा ये हुआ कि कपड़े को ओवन में चलाने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ जो हो सकता था.
'ज्यादा दिमाग नहीं लगाना चाहिए'

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











