
'पति को सेक्स के लिए कभी ना करें मना', अमेरिकी मॉडल के बयान पर विवाद
AajTak
अमेरिका की प्रसिद्ध मॉडल कैप्रिस बौरेट आजकल अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कैप्रिस ने सेक्स पर अपनी बेबाक राय जाहिर की है. कैप्रिस ने कहा है कि महिलाओं को अपने पति को सेक्स के लिए कभी भी मना नहीं करना चाहिए.
अमेरिका की प्रसिद्ध मॉडल कैप्रिस बौरेट आजकल अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कैप्रिस ने सेक्स पर अपनी राय जाहिर की है. कैप्रिस ने कहा है कि महिलाओं को अपने पति को सेक्स के लिए कभी भी मना नहीं करना चाहिए. कैप्रिस ने कहा, 'महिलाओं को पति के साथ हर दिन सेक्स करने पर राजी हो जाना चाहिए. 5-10 मिनट देकर सेक्स लाइफ को बेहतर बनाया जा सकता है. बेडरूम से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत महिलाओं को नहीं करनी चाहिए. आपको ये नहीं कहना चाहिए कि मैं आज थकी हूं या फिर मेरे सिर में दर्द है.' 49 साल की कैप्रिस दो बच्चों की मां हैं. कैप्रिस ने कहा, 'सेक्स मुश्किल से आपकी जिंदगी का 5-10 मिनट लेता है. मैं और मेरे पति हर दिन सेक्स करते हैं.' कैप्रिस कहती हैं, 'पुरुष बहुत भोले होते हैं और इन्हें खुश करना बहुत आसान होता है. खाना खिलाने, तारीफ करने और सेक्स से बड़ी आसानी से इनका दिल जीता जा सकता है.'
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











