
पति के प्यार पर भारी पत्नी की यारी, ओवर फ्रेंडली होने की मिली ये सजा
AajTak
एक महिला को ऑफिस में अपने सहकर्मी के साथ ओवर-फ्रेंडली होना काफी ज्यादा भारी पड़ गया. महिला को इस वजह से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा और नौैबत तलाक तक पहुंच गई. महिला ने बताया ऑफिस सहकर्मी की अंटेशन उसे काफी पसंद आने लगी जिस कारण वह भटक गई.
वर्कप्लेस पर काम करते हुए लोग अपने सहकर्मियों के साथ कई बार इतने ज्यादा फ्रेंडली हो जाते हैं कि इसका असर कहीं ना कहीं उनकी पर्सनल लाइफ में पड़ने लगता है. एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. महिला को वर्कप्लेस पर अपने सहयोगी के साथ ओवर फ्रेंडली होना भारी पड़ गया. नौबत यहां तक आ गई कि इसकी वजह से महिला की पर्सनल लाइफ में दिक्कतें आने लगी और बात तलाक तक पहुंच गई.
महिला ने कहा, 'अगर मैं चाहती तो चीजें और भी आगे जा सकती थी, लेकिन मैंने कभी भी अपने पति को धोखा देने के बारे में नहीं सोचा.' 'हमारे बीच कोई फिजिकल रिलेशन नहीं था, हम घंटों बातें करते थे और एक-दूसरे के साथ खूब फ्लर्ट भी करते थे.' महिला ने बताया कि उसके ऑफिस का दोस्त सिंगल और तलाकशुदा है ऐसे में उसे किसी भी चीज को खोने का डर नहीं है. 'मैं अपने दोस्त के साथ इतनी ज्यादा फ्रेंडली हो गई कि मेरे पति को मुझ पर शक होने लगा कि मैं कुछ छुपा रही हूं.'
महिला ने बताया कि हमारी शादी को 14 साल हो चुके हैं और हमारी 9 साल की एक बेटी है. महिला ने कहा, 'असल बात यह है कि मैं अपने पति से बहुत प्यार करती हूं, लेकिन मैं थोड़ा भटक गई और ऑफिस के दोस्त से मिलने वाली अटेंशन मुझे काफी अच्छी लगने लगी. लेकिन, अब मुझे लगता है कि मैंने बहुत ही मूर्खतापूर्ण हरकत की जिसके लिए मुझे खुद पर शर्म आती है'.
महिला ने कहा, मैंने बहुत से तरीके अपनाएं ताकि मैं अपने पति को यकीन दिला सकूं कि वह मुझ पर भरोसा कर सकता है और मुझे अपनी गलती का एहसास है. लेकिन मेरा पति हर बात पर मुझसे ऑफिस के दोस्त को लेकर सवाल पूछने लगता है. इसके अलावा वह अब मेरा फोन भी चैक करने लगा है जो वह पहले कभी नहीं करता था.
महिला ने कहा कि मुझे काफी पछतावा है कि मैंने ऐसा गलत कदम उठाया. महिला ने यह भी बताया कि एक दिन घर का सामान लेने के लिए मैं बाहर गई तो मैंने शीशे में देखा कि पति बाइक से मेरा पीछा कर रहा था. महिला ने कहा, मुझे समझ नहीं आ रहा कि अब क्या करना चाहिए.
जानें एक्सपर्ट की सलाह

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











