
पति की हत्या, लाश पर नमक फिर टॉयलेट में... एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में सनसनीखेज वारदात
AajTak
पश्चिम बंगाल के पुरूलिया में बीते दिनों हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (Extra Marital Affair) में एक महिला ने अपने पति को दर्दनाक मौत दी. इसके बाद लाश पर नमक डालकर टॉयलेट में दफन कर दिया. इस वारदात में उसका प्रेमी भी शामिल था. सच सामने आने पर इलाके के लोग हैरान हैं.
पश्चिम बंगाल के पुरूलिया में बीते महीने हुए जुदन महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस वारदात को जुदन की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था. इसके बाद उसका प्रेमी झारखंड जाकर छिप गया. आरोपियों के पकड़े जाने पर कई हैरान कर देने वाली बातें सामने आई हैं.
गौरतलब है कि 26 मार्च को जुदन महतो (45) का शव बरामद हुआ था. इसके अगले दिन मृतक के बेटे ने पुलिस में केस दर्ज कराया. इस पर कार्रवाई और जांच शुरू हुई तो जुदन की पत्नी उत्तरा शक के घेरे में आई. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.
महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश
इस दौरान जयपुर थाने के शिलफोर्ड गांव निवासी क्षेत्रपाल महतो का नाम सामने आया और ये भी पता चला कि महिला का उसके साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था. इसी में जुदन रोड़ा बन रहा था. इसी वजह से प्यार के रास्ते में कांटा बने पति को हटाने के लिए महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.
शव पर नमक डालकर टॉयलेट में दफन कर दिया
पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी ने कहा, क्षेत्रपाल की सलाह और साजिश के अनुसार महिला ने पति की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या की. इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव पर नमक डालकर टॉयलेट में दफन कर दिया. इसके बाद क्षेत्रपाल झारखंड जाकर छिप गया.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








