
'पति करते हैं प्रताड़ित, CM तक से की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई', रामगढ़ SDPO की पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप
AajTak
रामगढ़ में एसडीपीओ किशोर रजक पर उनकी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना जैसे कई आरोप लगाए हैं. उनका कहना है वह न्याय के लिये अपने ढाई साल के बेटे के साथ रामगढ़ थाने का चक्कर लगा रही हैं. लेकिन उनके पति के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही.
झारखंड के रामगढ़ जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहां एक पुलिस अधिकारी पर उनकी पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. SDPO किशोर रजक की पत्नी का कहना है कि वह अपने पति की शिकायत थाना स्तर से लेकर एसपी और डीजीपी तक कर चुकी हैं. यही नहीं, सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक भी आवेदन दिया जा चुका है फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई.
दरअसल, एसडीपीओ किशोर रजक पर उनकी पत्नी वर्षी श्रीवास्तव ने घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना जैसे कई आरोप लगाए हैं. वर्षा न्याय के लिये अपने ढाई साल के मासूम बेटे के साथ रामगढ़ थाने का चक्कर लगा रही हैं. उन्होंने अपने पति और एसडीपीओ किशोर रजक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.
वर्षा का आरोप है कि उनके पति का एक महिला के साथ अवैध संबंध है और उस महिला के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहे हैं. उन्होंने बताया कि किशोर उनके साथ घर पर मारपीट करते हैं और मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करते हैं. वर्षा ने बताया कि 15 अप्रैल को वह अपने ढाई साल के बेटा विक्की के साथ अपने ससुराल बोकारो गई हुई थीं, जहां ससुराल वालों ने उनके साथ खूब मारपीट की और घर से निकाल दिया.
इस मामले में वर्षा ने बोकारो जिले के चास थाने में मामला भी दर्ज करवाया. उन्होंने बताया, ''मैं अपने पति के खिलाफ रामगढ़ थाने में कई बार आवेदन भी दे चुकी हूं. एसपी से लेकर डीजीपी और मुख्यमंत्री तक को आवेदन दे चुकी हूं. लेकिन अभी तक मेरे पति के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई.''
क्या है मामला? दरअसल, वर्षा श्रीवास्तव और उनके पति किशोर कुमार रजक की पिछले कुछ माह से एक-दूसरे से विवाद चल रहा है, हाल ही में इन दोनों के बीच आपस में सुलहनामा भी हो गया था और 2022 जनवरी माह में एक सुलहनामा बनाकर रामगढ़ कोर्ट में इन दोनों ने सुपुर्द भी किया था. लेकिन इधर कुछ दिनों में इन दोनों के बीच फिर से विवाद गहरा गया है. हालांकि इस पूरे मामले में एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने अपनी ओर से किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
एक आवेदन की चल रही हैं जांच रामगढ़ जिले के एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि जानकारी मिली है कि इधर इन दोनों के बीच फिर विवाद बढ़ा है. अगर किसी तरह का आवेदन आता है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी. वहीं, पति-पत्नी के इस विवाद मामले में रामगढ़ थाना के थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि पहले एक आवेदन दिया गया था जिसकी जांच चल रही है. अपनी सुरक्षा के लिये वो अगर एसपी के पास आवेदन देती हैं तो उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








