
पति एक्स्ट्रा, बच्चा बोनस! आरती की थाली में इंसानी खोपड़ी, देखिए Ghibli इमेज की मजेदार गलतियां!
AajTak
बहुत सारी यूजर्स ने AI द्वारा बनाई गई इन इमेजेज में कई फनी गलतियां पकड़ी हैं. जैसे हवा में तैरता चेहरा, गलत उंगलियां, एक बच्चा ज्यादा एक पति एक्स्ट्रा, यहां तक थाली में नारियल की जगह इंसान की खोपड़ी. चाहे OpenAI का ChatGPT हो या xAI का Grok 3, दोनों ही टूल Studio Ghibli के जादुई टच को पकड़ने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन डिटेल्स में अभी भी बड़ी गड़बड़ियां हैं.
सोशल मीडिया पर 'जिबली' का ट्रेंड ऐसा छाया है कि मानो हर किसी पर इसका खुमार चढ़ गया हो. इंस्टाग्राम से लेकर X तक, हर जगह सिर्फ Studio Ghibli स्टाइल की AI तस्वीरें ही नजर आ रही हैं. लेकिन जितनी तेजी से ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उतनी ही तेजी से लोग इनमें कमियां भी पकड़ रहे हैं. कुछ गलतियां तो ऐसी हैं कि उन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे. ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर मजाक की वजह बन गई.
बहुत सारी यूजर्स ने AI द्वारा बनाई गई इन इमेजेज में कई फनी गलतियां पकड़ी हैं. जैसे हवा में तैरता चेहरा, गलत उंगलियां, एक बच्चा ज्यादा, एक पति एक्स्ट्रा, यहां तक थाली में नारियल की जगह इंसान की खोपड़ी. चाहे OpenAI का ChatGPT हो या xAI का Grok 3, दोनों ही टूल Studio Ghibli के जादुई टच को पकड़ने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन डिटेल्स में अभी भी बड़ी गड़बड़ियां हैं.
यह भी पढ़ें: 'An insult to life...', कहानी उस मियाजाकी की, जिसकी Ghibli में AI ने की घुसपैठ!
आइए नजर डालते हैं उन वायरल जिबली तस्वीरों पर, जिनकी मजेदार गलतियों ने सोशल मीडिया पर हंसी का तड़का लगा दिया है.
थाली में रखे नारियल को कटा हुआ इंसानी सिर बना दिया!
इंस्टाग्राम यूज़र राहुल कुमार (@a_sarcastic_bihari), जो बिहार से हैं लेकिन बेंगलुरु में रहते हैं. उन्होंने छठ पूजा से जुड़ी अपने परिवार की महिलाओं की कुछ तस्वीरें ChatGPT को दीं, ताकि उन्हें जिबली-स्टाइल में बदला जा सके. हालांकि AI ने तस्वीरों को स्टाइलिश बनाने की कोशिश की, लेकिन एक फोटो में ऐसी खौफनाक गलती कर दी कि लोग हैरान रह गए.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












