
पतली कमर पानी है तो करें ये उपाय, 30 दिन में दिखेगा रिजल्ट
AajTak
ऐसा कौन होगा जो स्लिम-ट्रिम ना दिखना चाहता हो लेकिन खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से यह संभव नहीं हो पाता है. कई बार एक्सरसाइज और डाइट की वजह से भी मोटापा हो जाता है.
पेट पर थोड़ी बहुत चर्बी होना सामान्य माना जाता है लेकिन यह ज्यादा हो तो कई बीमारियों से जूझना पड़ सकता है. बदलती जीवनशैली और भाग-दौड़ भरी जिन्दगी के अलावा खाने-पीने की गलत आदतें पेट में चर्बी बढ़ने की मुख्य वजह है.
ग्रीन टी
ग्रीन टी बेली फैट घटाने के मामले में काफी पॉपुलर है. वास्तव में कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि ग्रीन टी फैट बर्न करने में सहायता करती है. इसमें ढेरों एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो मोटापा और पेट की चर्बी घटाने में मदद करते हैं इसलिए दिन भर में कम से कम एक कप ग्रीन टी जरूर पिएं. एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ग्रीन टी ब्लड फ्लो में एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा को बढ़ाती है. ग्रीन टी में कैटेचिन नामक एक तरह का फ्लेवोनॉइड पाया जाता है जो एक्स्ट्रा फैट बर्न करने और वजन को घटाने में असरदार है.
फल और सब्जियां
केल, पालक, मेथी और बाकी पत्तेदार हरी सब्जियां और सलाद पेट की थुलथुली चर्बी को घटाने में मदद करती है क्योंकि ये विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइबर से भरपूर होती हैं. ये सभी सब्जियां पेट की चर्बी को जलाने में मदद करती हैं. साथ ही शरीर को पोषण भी प्रदान करती हैं. पालक शरीर में फैट को जलाने में मदद कर सकता है.
नींद

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












