
'पतला होने का मतलब नहीं आप फिट हैं', बॉडी शेमिंग पर अर्जुन कपूर की एडवाइज
AajTak
बॉडी शेमिंग और बुलिंग के सवाल पर उन्होंने कहा- 'मैं अपने साइज को लेकर ओके रहा हूं. मुझे कभी इससे दिक्कत नहीं थी. मेरे चबी-चबी गाल है, मैं कभी भी फैट किड नहीं था, मैं चबी गाल वाला रहा. मैं अपने लुक को लेकर हमेशा ओके रहा हूं. मुझे कभी बुली जैसा फील नहीं हुआ.'
एक्टर अर्जुन कपूर ने ई-माइंड रॉक्स 2021 में शिरकत की. यहां उन्होंने बुलिंग, बॉडी शेमिंग को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे बॉडी शेमिग से डील किया जाए. साथ ही उन्होंने बताया कि वो अपने साइज को लेकर हमेशा ओके रहे हैं.More Related News













