
'पड़ोसी मुल्क सुधरने वाला नहीं, दुआ करो अल्लाह उनकी दुम सीधा करे वरना...' हज यात्रियों से ओवैसी ने की ये अपील
AajTak
असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को लेकर हज यात्रियों से एक खास अपील की. हैदराबाद के सांसद ने कहा, 'हमारा पड़ोसी मुल्क सुधरने वाला नहीं है. आप हज को जा रहे हो, दुआ करो की अल्लाह उनकी दुम को सीधा करे. वरना फिर वक्त आएगा तो उनको और सीधा करना पड़ेगा.
पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने पहलगाम हमले को जानबूझकर ऐसा डिजाइन किया था, जिससे भारत में सांप्रदायिक तनाव भड़काया जा सके. उन्होंने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और कलमा पढ़वाया, जिन्होंने खुद को हिंदू बताया या कलमा नहीं पढ़ सके उन्हें अलग करके गोलियों से भून दिया. इस आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी. लेकिन पाकिस्तान की इस साजिश को भारतीयों ने कामयाब नहीं होने दिया. भारत की ओर से हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तानी साजिश के खिलाफ जमकर मोर्चा संभाला. वह पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान के मुखर आलोचक बनकर उभरे. एक बार फिर ओवैसी ने पाकिस्तान को आइना दिखाया है. उन्होंने हैदराबाद के नामपल्ली स्थित हज हाउस में शुक्रवार शाम हज यात्रियों को संबोधित किया.
इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को लेकर हज यात्रियों से एक खास अपील की. हैदराबाद के सांसद ने कहा, 'हमारा पड़ोसी मुल्क सुधरने वाला नहीं है. आप हज को जा रहे हो, दुआ करो की अल्लाह उनकी दुम को सीधा करे. वरना फिर वक्त आएगा तो उनको और सीधा करना पड़ेगा.' उन्होंने हज यात्रियों से आग्रह किया कि वे इस तीर्थयात्रा को केवल एक औपचारिक यात्रा के रूप में न देखें, बल्कि धैर्य, कृतज्ञता और विनम्रता से परिपूर्ण एक गहन आध्यात्मिक अनुभव के रूप में देखें. ओवैसी ने इस बात पर जोर दिया कि हज एक भौतिक यात्रा से कहीं अधिक है; यह एक आध्यात्मिक परीक्षा है जहां धैर्य, त्याग और भाईचारे जैसे गुणों का अभ्यास किया जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: ओवैसी ने सीजफायर पर उठाए सवाल, PAK संग युद्ध रोकने पर सरकार से पूछे 4 सवाल
Haj House, Nampally (Hyderabad) mein Hujjaj se mera khitab. #Hajj2025 pic.twitter.com/FUJdS9oUH0
भारतीय जनता पार्टी की केरल इकाई के प्रमुख राजीव चंद्रशेखर ने पाकिस्तान के साथ तनाव के दौरान सरकार का समर्थन करने के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की सराहना की और कहा कि वे दोनों भले ही बीजेपी के विपक्षी हैं, लेकिन देशभक्त हैं. राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी और कांग्रेस सांसद थरूर के साथ बहुत सारे वैचारिक मतभेदों के बावजूद मुझे खुशी है कि जब देश संकट में था, तो उन्होंने राजनीति की बजाय देश के साथ खड़ा रहना चुना. इस बीच भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया को ब्रीफ करने का प्लान बनाया है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' पर ओवैसी ने जताई खुशी, बोले- फिर कभी दूसरी पहलगाम न हो...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










