
'पड़ोसियों में पाकिस्तान को देंगे तवज्जो...',भारत दौरे से लौटे चीनी विदेश मंत्री ने और क्या कहा?
AajTak
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान में इशाक डार से मुलाकात की और दोनों देशों ने CPEC प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई. मुलाकात के दौरान वांग यी ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय संप्रभुता और आतंकवाद से मुकाबले में समर्थन जारी रखने का आश्वासन दिया.
पाकिस्तान पहुंचे चीन के विदेश मंत्री ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष इशाक डार से मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद जारी बयान में चीन की तरफ से कहा गया है कि चीन अपने पड़ोसी कूटनीति में पाकिस्तान को प्राथमिकता देना जारी रखेगा. चीन-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की यह बैठक ऐसे वक्त में हो रही है जब भारत-चीन संबंधों में सुधार आ रहा है. यह बात भी गौर करने वाली है कि पाकिस्तान जाने से पहले चीनी विदेश मंत्री ने भारत का दो दिवसीय दौरा किया था.
दोनों मंत्रियों की मुलाकात के बाद जारी बयान में कहा गया है, 'दोनों पक्षों को बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की रक्षा के लिए हाथ मिलाना चाहिए और एकतरफा धौंस या फिर धमकी का विरोध करना चाहिए. चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) को आगे ले जाने के लिए चीन पाकिस्तान के साथ काम करने को तैयार है. चीन पाकिस्तान की राष्ट्रीय स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने और आतंकवाद का मुकाबला करने में उसका समर्थन करना जारी रखेगा.'
बयान में चीन के हवाले से आगे कहा गया कि वो साइबर सुरक्षा में पाकिस्तान के साथ सहयोग बढ़ाने को तैयार है. इसके साथ ही चीन ने कहा कि 'उम्मीद है कि पाकिस्तान एक सुरक्षित, कुशल और सुविधाजनक व्यावसायिक वातावरण बनाना जारी रखेगा.'
चीनी विदेश मंत्री अपने पाकिस्तान दौरे में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगे. यह तीन सालों में चीनी विदेश मंत्री का दूसरा पाकिस्तान दौरा है.
भले ही चीन के साथ भारत के रिश्तों में नरमी आ रही है लेकिन चीन-पाकिस्तान की CPEC प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाना भारत के लिए चिंता का विषय रहा है. यह प्रोजेक्ट पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (POK) से होकर गुजरता है.
भारत पीओके को अपना हिस्सा मानता है इसलिए चीनी प्रोजेक्ट के इस हिस्से से होकर गुजरने का विरोध करता है. CPEC को लेकर चीन-पाकिस्तान में बनी नई सहमति भारत के लिए नई सुरक्षा चुनौती पेश कर सकती है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









