
'पठान' पर इंदौर से बेंगलुरु तक बवाल, फिल्म के पोस्टर फाड़े गए, हिंदू संगठनों का जमकर हंगामा
AajTak
इंदौर में बजरंग दल के विरोध की वजह से पठान फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो रद्द करना पड़ा. बजरंग दल के कार्यकर्ता यहां सिनेमा हॉल के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे. बिहार के भागलपुर में भी फिल्म का भारी विरोध हुआ. लेकिन सबसे ज्यादा विरोध कर्नाटक के शहरों में हो रहा है. बेंगलुरु, बेलगावी, कलबुर्गी में पठान फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है.
शाहरुख खान की फिल्म पठान आज सुबह रिलीज हो गई. फिल्म को कहीं-कहीं हिन्दू संगठनों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है, तो कई शहरों में भारी उत्साह के साथ फिल्म का स्वागत हुआ है. इंदौर में बजरंग दल के विरोध की वजह से फर्स्ट डे फर्स्ट शो रद्द करना पड़ा. बजरंग दल के कार्यकर्ता यहां सिनेमा हॉल के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे. बिहार के भागलपुर में भी फिल्म का भारी विरोध हुआ. लेकिन सबसे ज्यादा विरोध कर्नाटक के शहरों में हो रहा है. बेंगलुरु, बेलगावी, कलबुर्गी में पठान फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है.
इंदौर में हनुमान चालीसा का पाठ
मध्यप्रदेश के इंदौर में सुबह से ही शाहरुख खान की फिल्म पठान का विरोध शुरू हो गया. हिंदू संगठनों ने इंदौर के सिनेमाघरों में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने टॉकीज पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया. हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता हाथ मे डंडे लेकर शो रुकवाने पहुंचे. उधर, ग्वालियर में भी सिनेमा घरों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया. इतना ही नहीं कई सिनेमा घरों से फिल्म के पोस्टर भी हटवा दिए गए.
भागलपुर में जमकर हंगामा
बिहार के भागलपुर में भी पठान फिल्म के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ. विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा. कार्यकर्ता सिनेमा हॉल के परिसर में धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे. इससे पहले भागलपुर में मंगलवार रात को ही पठान फिल्म के पोस्टर को फाड़ा और जलाया गया था. बजरंगदल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि सनातन धर्म के खिलाफ प्रदर्शन अब बर्दास्त नहीं किया जाएगा. सिनेमा हॉल के मैनेजर ने बताया कि सिनेमा के दर्शकों में प्रदर्शन के चलते डर का माहौल है. ऐसे में लोग फिल्म देखने नहीं पहुंच रहे हैं. सिनेमा हॉल के अंदर भी ज्यादार सीट खाली है. मैनेजर ने मांग की कि प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ मनिहानी और देशद्रोह का मामला दर्ज करे.
कर्नाटक के कई शहरों में जमकर विरोध प्रदर्शन

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






