
पटना रेलवे स्टेशन पर चला पोर्न वीडियो, एडल्ट स्टार ने लिए मजे!
AajTak
पटना रेलवे स्टेशन पर चले एडल्ट वीडियो को लेकर महिला पोर्न स्टार केंद्रा लस्ट ने फनी ट्वीट किया है. उन्होंने यूजर्स के पूछने पर कहा-उम्मीद है कि यह वीडियो उनका है. केंद्रा ने अपने ट्वीट में कई यूजर्स को स्माइली के साथ जवाब दिया. केंद्रा लस्ट के ट्विटर पर 15 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.
पटना रेलवे स्टेशन पर लगे टीवी स्क्रीन पर रविवार को अचानक एडल्ट फिल्म चलने लगी. इसके बाद यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई. इस मामले में एक फेमस पोर्न स्टार ने फनी ट्वीट किया. उन्होंने ट्वीट में मजे लेते हुए लिख डाला कि वीडियो क्लिप उनकी है.
पोर्न स्टार केंद्रा लस्ट (Kendra Lust) ने मंगलवार को अपना फोटो ट्वीट किया और इसके साथ ही हैशटैग 'बिहार रेलवे स्टेशन' #BiharRailwayStation का यूज किया. उन्होंने, इस ट्वीट में इसके अलावा किसी बात का जिक्र नहीं किया.
इसके बाद तमाम यूजर्स ने रिप्लाइ सेक्शन में ट्वीट करने शुरू कर दिए. कुछ यूजर ने पूछा कि क्या वह क्लिप आपकी थी? इस पर केंद्रा लस्ट ने लिखा- मुझे उम्मीद है कि ऐसा ही है LOL. केंद्रा का यह ट्वीट वायरल हो रहा है. इसे अब तक 6 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं.
केंद्रा लस्ट सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. उनके ट्विटर पर 15 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. वहीं इंस्टाग्राम पर उन्हें 85 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं.
'सबसे खूबसूरत महिला हो आप...' कुछ यूजर्स ने केंद्रा को रिप्लाई सेक्शन में दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला करार दिया. केंद्रा ने भी कई यूजर्स को स्माइली बनाते हुए जवाब दिया. वहीं, कई यूजर्स ने उनके ट्वीट पर फनी रिएक्शन भी दिए, एक यूजर ने लिखा- अरे मोरी मइया जे का देख लओ...
वहीं, इस घटना पर एक यूजर ने लिखा-पटना जंक्शन पर आज कुछ भी हुआ उस पर खुद बिहार के लोग Memes बना रहे हैं, कितनी शर्म की बात है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











