
पटना में दहन से पहले ही तेज बारिश से टूटा रावण का सिर, गांधी मैदान में खड़ा था पुतला, VIDEO
AajTak
पटना में रावण दहन से पहले ऐसी भारी बारिश हुई कि पूरे गांधी मैदान में पानी भर गया. ऐसे जलने से पहले ही रावण का सिर टूटकर गिर गया. लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लिया.
पटना के गांधी मैदान में रावण दहन की तैयारी हो रही थी. इसी बीच आसमान में काले बादल घिर आए और देखते ही देखते भारी बारिश शुरू हो गई. आतिशबाजी से लैस रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले पूरी तरह से भींग गए. बारिश की वजह से सभी पुतले इस कदर गल गए कि रावण का सिर जलने से पहले ही टूटकर लटक गया.
बारिश ने रावण दहन देखने पहुंचे लोगों के उत्साह पर भी पानी फेर दिया. बारिश से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए. विजया दशमी के मौके पर गांधी मैदान में बड़े स्तर पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. ऐसे में बारिश के कारण सबकुछ चौपट हो चुका है. रावण दहन कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार आने वाले थे. बारिश की वजह से यह कार्यक्रम अब थोड़ा विलंब से होगा.
रावण दहन की तैयारियों पर बारिश ने फेरा पानी रावण दहन को लेकर सारी तैयारी पानी-पानी हो चुकी है. बारिश के बावजूद लोग इंतजार में हैं कि वो रावण दहन देखकर ही जाएंगे. बारिश खत्म होने के बाद नए सिरे से रावण को जलाने की तैयारी की जाएगी. इस कार्यक्रम में सीएम सहित तमाम वीआईपी लोग पहुंचते हैं. ऐसे में आयोजकों और स्थानीय प्रशासन को बारिश की वजह से खासी परेशानी हो रही है.
पूरे प्रदेश में अगले 4-5 दिनों तक होगी भारी बारिश मौसम विभाग ने बिहार सरकार को अलर्ट भेजा है. बिहार में अगले 4 से 5 दिन तक मानसून पूरी तरीके से सक्रिय रहेगा. पूरे प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों में मध्यम से लेकर जोरदार बारिश होने का अनुमान है.
मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में जल जमाव और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक नदियों का जलस्तर भी बढ़ने की संभावना है.
वज्रपात को लेकर भी मौसम विभाग का अलर्ट जारी बिहार के लगभग सभी जिलों में वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटे में बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, सीतामढ़ी, दरभंगा समस्तीपुर, शेखपुरा, शिवहर, वैशाली, मधुबनी, नालंदा, गोपालगंज और पटना में भारी बारिश के वजह से कई इलाकों में जल जमाव की समस्या हुई है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









